Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Feb, 2026 02:23 PM

Shani Dhaiya 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। जब शनि किसी राशि से चतुर्थ या अष्टम भाव में गोचर करते हैं, तो उस स्थिति को 'शनि की ढैय्या' कहा जाता है। मान्यता है कि ढैय्या के दौरान व्यक्ति को शारीरिक,...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Dhaiya 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। जब शनि किसी राशि से चतुर्थ या अष्टम भाव में गोचर करते हैं, तो उस स्थिति को 'शनि की ढैय्या' कहा जाता है। मान्यता है कि ढैय्या के दौरान व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। लेकिन साल 2026 की शुरुआत के साथ ही, शनि देव अपनी चाल बदलने वाले हैं। यह बदलाव उन राशियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है जो पिछले ढाई साल से शनि की ढैय्या की मार झेल रहे थे। अब इन राशियों का गोल्डन समय शुरू होने वाला है।
किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय ?
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए पिछला समय काफी संघर्षपूर्ण रहा होगा। सेहत में गिरावट, बनते कामों में अड़चन और रिश्तों में कड़वाहट ने आपको परेशान किया होगा। ढैय्या समाप्त होते ही आपके आय के नए स्रोत खुलेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में लंबे समय से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक शनि की ढैय्या के कारण मानसिक रूप से काफी थकान महसूस कर रहे थे। अब आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो व्यापारी घाटे में चल रहे थे, उन्हें बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। नए निवेश के लिए यह गोल्डन समय साबित होगा। यदि आप संतान पक्ष को लेकर चिंतित थे, तो वह समस्या अब सुलझ जाएगी। ढैय्या हटने के बाद विदेश जाने या लंबी दूरी की यात्रा करने के सपने पूरे हो सकते हैं।

क्यों कहा जा रहा है इसे गोल्डन समय ?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब शनि की ढैय्या उतरती है, तो वह व्यक्ति को उसकी मेहनत का फल देकर जाती है।
ढैय्या के दौरान आपने जो कड़वे अनुभव प्राप्त किए, वे अब आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे।
2026 में गुरु का गोचर भी इन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
आर्थिक तंगी खत्म होगी और आप पुराने कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे।