Rahu in 4th house: चौथे घर में राहु नहीं बनने देते कोई काम, ज़रूर करें ये उपाय

Edited By Updated: 02 Nov, 2024 08:49 AM

चौथे घर में राहु कई बार लाइफ में कई तरह के चैलेंज लेकर आते हैं। चौथा घर हमारा चन्द्रमा होता है। चंद्रमा पैसे के फ्लो का, थॉट प्रोसेस का, मां और सुख स्थान का भी कारक है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu in 4th house: चौथे घर में राहु कई बार लाइफ में कई तरह के चैलेंज लेकर आते हैं। चौथा घर हमारा चन्द्रमा होता है। चंद्रमा पैसे के फ्लो का, थॉट प्रोसेस का, मां और सुख स्थान का भी कारक है। हमारे पास जीवन में जो साधन है क्या हम उनका सुख भोग पाएंगे यह सब हम चौथे घर से या चंद्रमा की पोजीशन से देखते हैं। अगर यहां पे राहु हो तो इन सभी चीजों के जो रिजल्ट है लाइफ में ये काफी ज्यादा अलग  देखने को मिलते हैं। अगर यहां पर चंद्रमा सही होंगे तो फिर इंसान खूब बड़ी सोच वाला होगा। इसका जो दिखावा भी होगा वो भी बिल्कुल रियल जैसा लगेगा। अगर यह राहु यहां पर अच्छे हो तो इन लोगों को कई बार देखा गया बड़ी गाड़ियों का बहुत शौक होता है। अच्छे-अच्छे गैजेट्स का बहुत शौक होता है। यहां पर चंद्रमा बर्थ चार्ट में बहुत अच्छे होने चाहिए। राहु चौथे में और फर्स्ट हाउस में चंद्रमा हो जाए तो यह माना जाता है कि अब इंसान को जीवन में पैसे कमाने के बेइंतहा मौके मिलेंगे। लेकिन अगर वीक हो जाए तो फिर थॉट प्रोसेसकई बार बहुत नेगेटिव माइंडेड हो जाते हैं। हर बात का गलत मतलब निकालना और गलत मतलब निकाल के लड़ाई चालू कर देना फिर इनकी ये निशानिया बननी शुरू हो जाती है। यहां पर राहु खराब हो तो इंसान डे ड्रीमर बन जाता है यानी दिन में ही सपने देखते रहना या उन सपनों को पूरा करने के लिए साधन कोई होते नहीं है। खराब राहु की यहां पे ये निशानी है कि इंसान डिप्रेशन में स्ट्रेस में रहना शुरू हो जाता है। 

PunjabKesari Rahu in 4th house

चंद्रमा मां का कारक है देखा गया कि इनके मदर को इनकी मां को भी डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। राहु चौथे घर में ही आ जाए तो उन लोगों को अपना बाथरूम या छत से जुड़ी तोड़फोड़ नहीं करवानी चाहिए। ऐसा करने से इनकी लाइफ में बहुत ज्यादा बुरे घटनाक्रम होने शुरू हो जाते हैं। 

बर्थ चार्ट में जहां पर भी शनि होगा उस घर से संबंधित दिक्कतें आनी शुरू हो जाएंगी। जैसे कि अब चौथे घर में राहु वर्षफल में भी चलते-चलते आ गया और इन्होंने टॉयलेट चेंज करवा दिया और शनि है उस समय छठे घर में है तो एकदम से सडन कोई बीमारी आ सकती है  या दुश्मन इस तरह से एक्टिव हो जाएंगे।  उस पूरे साल में इन चीजों से बचना चाहिए। छत को चेंज करवाना ही पड़ जाए तो पुरानी छत का कुछ न कुछ सरिया सीमेंट ईंट नई छत में ऐड जरूर करवाए। 

चौथे घर में राहु वालों को सीढ़ियों के नीचे कोई स्टोर किचन बनाना पूरी तरह से मना होता है, इससे भी इनके रिजल्ट्स जो हैं खराब होते हैं। फोर्थ हाउस नॉर्थ- ईस्ट कॉर्नर है घर का। यहां पर अगर राहु हो तो नॉर्थ-ईस्ट में नॉर्मली इनके कबाड़ मिलता है। नॉर्थ ईस्ट में राहु की जैसे टॉयलेट वगैरह ऐसी चीजें देखने को मिलती है और अगर ये मिल जाए तो राहु है एकदम से पॉइजन हो जाते हैं। नॉर्थ-ईस्ट में इनको इन तरह की चीजों से बचना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए नॉर्थ-ईस्ट को साफ सुथरा रखें और एकदम से खुला-डुला रखें। ये लोग अगर अपने बर्थ प्लेस से दूर जाके करियर सेटल करें, विदेश में चले जाए इवन शहर ही छोड़ द तो इनका करियर है एकदम से बढ़िया बनना शुरू हो जाता है और इनके जीवन में खुशहाली आनी शुरू हो जाती है। 

PunjabKesari Rahu in 4th house

अगर ये जन्म स्थान पर जमे रहे तो फिर इनका जीवन ज्यादातर स्ट्रगल में ही बीतता है। चंद्रमा पढ़ाई, पैसे के कारक हैं। यहां पे खराब राहु इंसान को एक तो 24 साल की उम्र तक पैसे की तंगी देते हैं। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि या तो इनकी पढ़ाई पूरी नहीं होती या बहुत डिस्टरबेंस के साथ बहुत ही विघ्न के साथ इनकी पढ़ाई पूरी होती है। पैसे की दिक्कत आ रही है और राहु चौथे घर में है तो इनको 400 ग्राम सूखा धनिया जल प्रवाह करना चाहिए। 

मुकदमा विवाद से संबंधित ऐसी दिक्कतें हो तो कच्चा कोयला जो लकड़ी को जला के बच जाता है वो वाला कच्चा कोयला 4 किलो क्वांटिटी में लेके उसको जल प्रवाह करिए। 
PunjabKesari Rahu in 4th house

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!