Rain and Snowfall in Kedarnath: केदारनाथ में बारिश व बर्फबारी

Edited By Updated: 05 May, 2026 02:58 PM

rain and snowfall in kedarnath

केदारनाथ धाम में सोमवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई जहां कपाट खुलने के बाद से अब तक

रुद्रप्रयाग (प.स.): केदारनाथ धाम में सोमवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई जहां कपाट खुलने के बाद से अब तक 3 लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उच्च गढ़वाल हिमालय में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे और बाद में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई। 

हालांकि, कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शनों के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में मंदिर परिसर में डटे रहे। रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, केदारनाथ में लगातार बर्फबारी होती रही। इस दौरान केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मी बर्फबारी के बीच कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन में मदद करने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!