राशि अनुसार जानिए भाई को बांधें किस रंग की राखी

Edited By Jyoti,Updated: 09 Aug, 2022 02:54 PM

rakhi according to zodiac sign

प्रत्येक मास श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बड़ी धूम धाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। राखी के नाम से से प्रसिद्ध ये त्यौहार भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक होता है। कच्चे सूत या रेशमी धागे की राखी रक्षा कवच मानी जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक मास श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बड़ी धूम धाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। राखी के नाम से से प्रसिद्ध ये त्यौहार भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक होता है। कच्चे सूत या रेशमी धागे की राखी रक्षा कवच मानी जाती है। इसलिए राखी से जुड़ी कुछ खास नियमों का जान लेना बेहद जरूरी माना जाता है जैसे कि राशि अनुसार कौन सी रंग की राखी बांधनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार अगर राखी बांधते समय इन बातों का खास ध्यान दिया जाए तो जीवन में नई खुशियों का आगमन होता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कि बहनों को राशि अनुसार अपने भाईयो की कलाई पर कौन से रंग की राखी बांधनी चाहिए- 
Rakhi, Raksha Bandhan, Rakhi 2022, Raksha bandhan 2022, Rakhi According To Zodiac Sign, Rakhi Zodiac Sign, Raksh Bandhan Date, Rakhi on 11 or 12, Rakhi in India, Astrology, Jyotish Shastra,, Jyotish Gyan, Dharm, Punjab Kesari

मेष राशि की, बता दें कि इसका स्वामी मंगल है। इस हिसाब से ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है। 

वृष राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। ऐसे में अगर बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा। इससे हर क्षेत्र में उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। 

मिथुन राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहें तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे घर व जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कर्क राशि की तो इनके स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी शुभ रहेगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी। 

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ऐसे लोगों को अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदनी चाहिए। इससे भाई के जीवन मे तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 
Rakhi, Raksha Bandhan, Rakhi 2022, Raksha bandhan 2022, Rakhi According To Zodiac Sign, Rakhi Zodiac Sign, Raksh Bandhan Date, Rakhi on 11 or 12, Rakhi in India, Astrology, Jyotish Shastra,, Jyotish Gyan, Dharm, Punjab Kesari

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। और भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है। 

तुला राशि वालों के लिए नीले या सफ़ेद रंग की राखी बांधना बेहतर रहता है क्योंकि इनके स्वामी शुक्र हैं। इसे रिश्तों में मिठास आती है।

वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी बहन से गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे उनकी कुंडली के सभी दोष दूर हो जाएंगे। 

धनु राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति हैं। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए मकर राशि वालों को नीले रंग की राखी पहनानी चाहिए। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।

कुंभ राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर गहरे हरे रंग की रूद्राक्ष का माला पहननी चाहिए। 

मीन राशि के लोगों को पीले रंग की राखी खरीदनी चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे जीवन में शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं
PunjabKesari Rakhi, Raksha Bandhan, Rakhi 2022, Raksha bandhan 2022, Rakhi According To Zodiac Sign, Rakhi Zodiac Sign, Raksh Bandhan Date, Rakhi on 11 or 12, Rakhi in India, Astrology, Jyotish Shastra,, Jyotish Gyan, Dharm, Punjab Kesari

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!