राम मंदिर चढ़ावा चोरी : लखनऊ में एस.आई.टी. खंगाल रही रिकॉर्ड, अब नामजद आरोपियों के 54 करीबियों की जांच

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 10:28 AM

ram mandir donation case

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और आर्थिक अनियमितताओं की एस.आई.टी. जांच अब नामजद आरोपियों के करीबियों की संपत्तियों तक पहुंच गई है। अयोध्या पुलिस और एस.आई.टी. ने 8 नामजद आरोपियों के साथ उनके 54 रिश्तेदारों और करीबियों की सूची तैयार कर लखनऊ प्रशासन...

अयोध्या/लखनऊ (इंट.): राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और आर्थिक अनियमितताओं की एस.आई.टी. जांच अब नामजद आरोपियों के करीबियों की संपत्तियों तक पहुंच गई है। अयोध्या पुलिस और एस.आई.टी. ने 8 नामजद आरोपियों के साथ उनके 54 रिश्तेदारों और करीबियों की सूची तैयार कर लखनऊ प्रशासन को भेजी है। जांच एजैंसियों ने पिछले 2 वर्षों में इन लोगों के नाम खरीदी या नामांतरण की गई कृषि और गैर-कृषि भूमि समेत मकान, फ्लैट व अन्य अचल संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से लखनऊ के जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के साथ क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट भी लगाई गई है। इसमें तहसीलों के एस.डी.एम. और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के अलावा एल.डी.ए., नगर निगम और आवास विकास परिषद से भी संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है।  

एफ.आई.आर. में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज है। ऐसे में संपत्ति की जांच को विवेचना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।  आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के बंद पैंशन खाते को खोलने से जुड़े मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने विवेचक सी.ओ. अयोध्या आशुतोष तिवारी को 13 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। कोर्ट ने बैंक खाते में आई पैंशन की धनराशि के सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर संपूर्ण रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। सुभाष के अधिवक्ता ने बंद पैंशन खाते को खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर कोर्ट ने पहले जेल जाने के बाद खाते में आई पैंशन की धनराशि अवमुक्त करने का आदेश दिया था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!