Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Aug, 2026 12:50 PM

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सामने आई पूर्व महासचिव चंपत राय की बताई जा रही कथित डायरी में दर्ज टिप्पणियों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, डायरी में लिखी बातों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अयोध्या (विशेष) : राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सामने आई पूर्व महासचिव चंपत राय की बताई जा रही कथित डायरी में दर्ज टिप्पणियों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, डायरी में लिखी बातों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कथित डायरी में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद तुरंत प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने के कारणों का भी जिक्र है। इसमें आशंका जताई गई थी कि विधानसभा चुनाव के दौरान मामला सामने आने से विवाद बढ़ सकता है।
डायरी में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका और मीडिया को दिए उनके बयानों पर भी सवाल उठाए गए हैं। कथित तौर पर चंपत राय ने सवाल किया कि नृपेंद्र मिश्रा ने चार दिनों में 14 समाचार चैनलों को इंटरव्यू क्यों दिए और यह किसके कहने पर हुआ।
डायरी में यह सवाल भी दर्ज बताया गया है कि पिछले छह वर्षों में मंदिर निर्माण समिति की बैठकों में व्यवस्थाओं और हिसाब-किताब पर चर्चा नहीं हुई तो बाद में इन मुद्दों को लेकर सार्वजनिक बयान क्यों दिए गए। कथित डायरी में यह भी सवाल उठाया गया है कि चढ़ावा चोरी की जानकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तक किस माध्यम से पहुंची।