Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Aug, 2026 01:34 PM

हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन में शिव मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ और रौनक देखने को मिलती है। हर तरफ शिवभक्तों का तांता, शिवलिंग पर चढ़ते बेलपत्र-गंगाजल, जगमगाते दीये और धूप-अगरबत्ती का धुआं मिलकर एक अलग ही...
Sawan Shiv Mandir Photography Tips : हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन में शिव मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ और रौनक देखने को मिलती है। हर तरफ शिवभक्तों का तांता, शिवलिंग पर चढ़ते बेलपत्र-गंगाजल, जगमगाते दीये और धूप-अगरबत्ती का धुआं मिलकर एक अलग ही अलौकिक माहौल बनाते हैं। लोग अक्सर किसी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, तो एक तस्वीर याद के लिए खिंचवा लेते हैं, ताकि उसे अपने सोशल मीडिया पर डाल सकें। अगर आप भी सावन के दौरान किसी शिव मंदिर क दर्शन करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपके फोन या कैमरे से खींची गई तस्वीरें साधारण न लगे, बल्कि उनमें दिव्य और प्रोफेशनल टच आए। तो आइए जानते हैं आसान फोटोग्राफी टिप्स के बारे में-
मंदिर के नियमों और मर्यादा का रखें पूरा ध्यान
सबसे पहले मंदिर में फोटो खिंचवाने से पहले मंदिर की मर्यादा, पवित्रता और श्रद्धालुओं की पूजा में किसी भी तरह की कोई रुकावट न आने दें। कई बड़े मंदिरों में गर्भ गृह की फोटो लेना मना होता है। सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करें। फ्लैश की तेज लाइट से शिवलिंग और मंदिर का प्राकृतिक माहौल खराब होता है और पूजा कर रहे लोगों को परेशानी भी होती है।
लाइट का सही खेल समझें
कई मंदिरों में रोशनी इतनी जायेदा होती है, कि वहां पर फोन की लाइट का इस्तेमाल नहीं जाना चाहिए। इसलिए मंदिर में फोटो खिंचवाते समय गर्भगृह में धीमी रोशनी ही रखें। मंदिर में जलने वाले दीयों की लौ और आरती की रोशनी का जितना हो सके उतना फायदा उठाएं। अगर गर्भगृह में अंधेरा या कम रोशनी है, तो अपने फोन का Night Mode या HDR Mode ऑन कर लें। इससे फोटो धुंधली नहीं आएगी।

एंगल्स और कंपोजिशन पर ध्यान दें
सीधे सामने से फोटो खींचने के बजाय थोड़े अलग एंगल्स ट्राई करें। मंदिर के शिखर या भव्य द्वार की फोटो लेते समय कैमरे को नीचे से ऊपर की तरफ रखकर शॉट लें। इससे मंदिर की भव्यता और दिव्यता खुलकर सामने आती है। अगर आप शिवलिंग या आरती की फोटो ले रहे हैं, तो मुख्य विषय को फ्रेम के बिल्कुल बीच में रखने के बजाय थोड़ा साइड में रखें। इससे फोटो अधिक आकर्षक और कलात्मक लगती है।
मूवमेंट्स और भावनाओं को कैद करें
मंदिर में फोटो खिंचवाते समय हर उस छोटी-छोटी चीजों को कैप्चर करना चाहिए। जैसे- शंख बजाते हुए पुजारी, झूमते हुए शिवभक्त, हाथ जोड़कर ध्यान में लीन श्रद्धालु। ऐसे मोमेंट्स की फोटो लें या हवा में तैरता अगरबत्ती का धुआं और उसमें से छनकर आती रोशनी आपके फ्रेम में एक जादुई प्रभाव जोड़ती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ