Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर भक्त रखें इन बातों का ध्यान, तभी मिलेगा महादेव का वरदान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jul, 2023 12:15 PM

sawan shivratri 2023

भगवान शिव को जितना प्रिय सावन माह है, उतना ही प्यारा सावन मासिक शिवरात्रि का पर्व भी है। साल 2023 में सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Shivratri 2023: भगवान शिव को जितना प्रिय सावन माह है, उतना ही प्यारा सावन मासिक शिवरात्रि का पर्व भी है। साल 2023 में सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन शिव भक्त पूरे जोरों-शोरों के साथ महादेव को खुश करने में लगे रहेंगे। जो जातक सावन शिवरात्रि का व्रत रखते हैं, उन्हें यह बात ध्यान रखनी चाहिए की कोई भी व्रत तभी पूरा होता है, जब उसके नियमों का पालन श्रद्धा भाव से किया जाए। अगर आप भी रखते हैं सावन शिवरात्रि का व्रत तो ध्यान रखें ये बात और अगर नहीं भी रखते तो सावन मासिक शिवरात्रि के दिन इन नियमों को फॉलो करने से प्राप्त कर सकते हैं पुण्य लाभ-

PunjabKesari Sawan Shivratri

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Sawan Shivratri

What to do on sawan shivratri सावन शिवरात्रि पर क्या करें
सावन शिवरात्रि पर महादेव का दूध और जल से अभिषेक करें।
इस दिन सिर्फ फलों का सेवन करें और अन्न से दूर रहें।
सावन शिवरात्रि पर अपने अंदर साफ और शुद्ध विचार को उत्पन्न करने की कोशिश करें।
शिव पुराण का पाठ करें या शिव मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इसके अलावा महादेव और माता पार्वती के भजन भी सुन कर मन को शांत करें।
घर में दिन के समय शिव जी और माता पार्वती के लिए एक कीर्तन का प्रबंध कर सकते हैं और सभी को प्रसाद वितरित करें।
अगर घर में कोई कावड़ ला रहा है तो उसको कावड़ यात्रा से जुड़े नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
शादीशुदा जोड़े इस व्रत को साथ में करें तो घर और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
जिन लड़कियों को अच्छे जीवनसाथी की तलाश है, उन्हें सावन का व्रत पूरे नियम के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव जैसा वर प्राप्त होता है।  

PunjabKesari Sawan Shivratri

What not to do on Sawan Shivratri सावन शिवरात्रि पर क्या न करें
शिवरात्रि आने से कुछ दिनों पहले ही तामसिक भोजन नहीं करना है। इसका आपको शुभ नहीं अशुभ फल प्राप्त होता है।
सावन शिवरात्रि के दिन मांस या मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
सावन शिवरात्रि पर दिन के समय सोना नहीं हैं, सिर्फ भजन और मंत्र का जाप करें।
काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार अपने अंदर के ये 5 दोषों को व्रत के दौरान त्याग दें।
इस व्रत में तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
व्रत रख रहे हैं तो व्रत में अन्न का सेवन करने से बचें।
इस दिन खट्टी चीजें भी नहीं खानी चाहिए।
घर पर बनी मिठाई और फलाहार का एक समय सेवन किया जाना चाहिए।
वैसे तो सावन माह के दौरान दूध पीना शुभ नहीं माना जाता लेकिन सावन शिवरात्रि के दिन तो इसका सेवन बिल्कुल न करें। सावन में शिव जी पर ही दूध चढ़ाया जाता है।

PunjabKesari kundli

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!