Shani Dosh Nivaran: नवंबर का ये खास दिन साढ़े साती और ढैय्या वालों के लिए लेकर आया है सुनहरा मौका, शनि देव को बनाएं अपना मित्र

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 09:26 AM

shani dosh nivaran

Shani Dosh Nivaran upay 2025: 20 नवंबर 2025 की मार्गशीर्ष अमावस्या शनि साढ़े साती और ढैय्या से ग्रस्त जातकों के लिए वरदान समान है। इस दिन के उपाय न केवल ग्रह दोष शांत करते हैं बल्कि आर्थिक स्थिरता, मानसिक शांति और सफलता का मार्ग भी खोलते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Dosh Nivaran upay 2025: 20 नवंबर 2025 की मार्गशीर्ष अमावस्या शनि साढ़े साती और ढैय्या से ग्रस्त जातकों के लिए वरदान समान है। इस दिन के उपाय न केवल ग्रह दोष शांत करते हैं बल्कि आर्थिक स्थिरता, मानसिक शांति और सफलता का मार्ग भी खोलते हैं। नवंबर 2025 में मार्गशीर्ष अमावस्या (जिसे अगहन अमावस्या भी कहा जाता है) 20 नवंबर को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 19 नवंबर सुबह 9:13 बजे से शुरू होकर 20 नवंबर दोपहर 12:16 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार यह 20 नवंबर 2025, गुरुवार को मानी जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन स्नान, दान, पितृ तर्पण और देव पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही यह दिन शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत पाने का अद्भुत योग लेकर आता है।

PunjabKesari  Margashirsha Amavasya
वर्तमान में किन राशियों पर है शनि की साढ़े साती और ढैय्या
वर्तमान ग्रह स्थिति के अनुसार साढ़े साती चल रही है कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर। ढैय्या का प्रभाव है सिंह और धनु राशि वालों पर। इन जातकों के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन शनि की विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर है।

PunjabKesari  Margashirsha Amavasya
शनि साढ़े साती और ढैय्या से राहत के प्रभावी उपाय
शनि स्रोत और मंत्र जाप

सुबह स्नान के बाद शनि स्रोत का पाठ करें। इसके अलावा “ॐ शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से शनि दोष शांत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।

PunjabKesari Shani Dosh Nivaran

पीपल की पूजा
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शनि ग्रह की कृपा पाने का सबसे सरल तरीका माना गया है।

शमी पौधा लगाएं
घर में शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके चारों ओर काले तिल डालें और दीपक जलाकर शनि देव के मंत्र का 11 बार जप करें। यह उपाय शनि साढ़े साती की पीड़ा कम करता है।

PunjabKesari  Margashirsha Amavasya
शिव और हनुमान पूजा
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना अवश्य करें। शिव जी शनि के गुरु हैं और हनुमान जी शनि को अपने भक्तों को कष्ट नहीं देने देते।

PunjabKesari  Margashirsha Amavasya

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!