Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Apr, 2026 02:33 PM

सनातन धर्म में सिद्धलक्ष्मी जयंती का खास महत्व है। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को सिद्धलक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। इस बार सिद्धलक्ष्मी जयंती 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। उन्हें 12 सिद्धिविद्या देवियों में से एक माना जाता है।
Siddhilakshmi Jayanti 2026 : सनातन धर्म में सिद्धलक्ष्मी जयंती का खास महत्व है। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को सिद्धलक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। इस बार सिद्धलक्ष्मी जयंती 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। उन्हें 12 सिद्धिविद्या देवियों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि सिद्धलक्ष्मी जयंती के दिन सच्चे मन से सिद्धलक्ष्मी की पूजा करने और व्रत रखने से धन, धान्य, पुत्र, आरोग्य, ज्ञान, सौभाग्य, विजय तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इस सिद्धलक्ष्मी जी को प्रसन्न करने से लिए कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।
सिद्धलक्ष्मी जयंती पर करें ये उपाय
सिद्धलक्ष्मी जयंती के दिन मां तुलसी की पूजा करने का बहुत महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ माता तुलसी की पूजा करें और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है।

सिद्धलक्ष्मी जयंती के मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें और लाल रंग के फूल और फल चढ़ाएं क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी को लाल रंग की चीजें अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मधुरता बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
माना जाता है कि सिद्धलक्ष्मी जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने वाले पानी में काले तिल मिलाकर नहाए। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु जी के मंत्रों और नामों का जाप करने से सभी पापों का नाश होता है और मन शांत रहता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ