केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, आज 181 दिन बाद खुलेंगे कपाट

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 08:38 AM

char dham yatra 2026

चारधाम यात्रा के तीसरे दिन आज बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई। ओंकारेश्वर मंदिर से निकली इस डोली ने 3 दिनों में 57 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की है। बाबा के स्वागत के लिए आज यहां पर करीब 6000 से 8000 श्रद्धालु पहुंचे।

देहरादून (इंट): चारधाम यात्रा के तीसरे दिन आज बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई। ओंकारेश्वर मंदिर से निकली इस डोली ने 3 दिनों में 57 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की है। बाबा के स्वागत के लिए आज यहां पर करीब 6000 से 8000 श्रद्धालु पहुंचे। डोली के केदारनाथ पहुंचने के साथ ही अब धाम में कपाट खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल यानी बुधवार सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट 181 दिन बाद खोल दिए जाएंगे।

वहीं, दूसरी ओर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना हो चुकी है। सभी देव डोलियों का मिलन पांडुकेश्वर में होगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद ये डोलियां आगे बढ़ेंगी और 23 अप्रैल की सुबह बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!