Shani Dosh Upay: कष्ट से बचना है तो करें ये शनि उपाय, जीवन में आएगी शांति

Edited By Updated: 15 Nov, 2025 09:18 AM

shani dosh upay

Shani Dosh Upay: शनि महाराज को न्याय का देवता और कर्मफलदाता कहा जाता है। जब उनकी दशा, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव किसी व्यक्ति पर पड़ता है, तो उसके कर्मों के अनुसार ही उन्हें फल मिलता है। यदि शनि की स्थिति कुंडली में कमजोर हो या वे अशुभ फल दे रहे...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Dosh Upay: शनि महाराज को न्याय का देवता और कर्मफलदाता कहा जाता है। जब उनकी दशा, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव किसी व्यक्ति पर पड़ता है, तो उसके कर्मों के अनुसार ही उन्हें फल मिलता है। यदि शनि की स्थिति कुंडली में कमजोर हो या वे अशुभ फल दे रहे हों, तो व्यक्ति को असहनीय कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को शनि महाराज अधिक कष्ट देते हैं और इससे बचने के सरल और प्रभावी उपाय क्या हैं ?

PunjabKesari Shani Dosh Upay

इन लोगों को असहनीय कष्ट देते हैं शनि महाराज

बुजुर्गों और गुरुओं का अनादर करने वाले: जो लोग अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों या शिक्षकों का अपमान करते हैं, शनिदेव उनसे नाराज होते हैं। ऐसे लोग अक्सर मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे रहते हैं।

गरीबों और असहायों को सताने वाले: शनिदेव गरीबों, मजदूरों और असहाय लोगों के प्रतिनिधि माने जाते हैं। जो लोग इन वर्ग के लोगों को परेशान करते हैं, उनका शोषण करते हैं या उनकी मदद नहीं करते, उन्हें शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

झूठ और छल करने वाले: बेईमानी, धोखाधड़ी और छल-कपट करने वाले लोगों को शनिदेव कठोर दंड देते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में कानूनी अड़चनें और मानहानि जैसी समस्याएं आती हैं।

आलस्य और कर्तव्य से भागने वाले: शनिदेव कर्मठता पसंद करते हैं। जो लोग आलसी होते हैं, अपने कर्तव्यों से भागते हैं और मुफ्त का खाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें शनि की महादशा में अत्यधिक संघर्ष और असफलता मिलती है।

PunjabKesari Shani Dosh Upay

 Shani Dosh Upay शनि दोष से बचने के सरल और प्रभावी उपाय

शनिदेव की नियमित पूजा और मंत्र जाप
 हर शनिवार के दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें। घर में या शनि मंदिर जाकर शनिदेव की पूजा करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। प्रतिदिन या शनिवार को ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। शनिवार को शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।

हनुमान जी की आराधना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों को शनिदेव कभी परेशान नहीं करते। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना शनि दोष से राहत पाने का एक अचूक उपाय है। मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

दान और सेवा कार्य
शनिदेव कर्मफलदाता हैं और दान तथा सेवा से अत्यंत प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्र, काला तिल, उड़द की दाल, सरसों का तेल, लोहा या छाता आदि का दान करें। यह दान निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। गरीबों, मजदूरों, वृद्धजनों और असहाय लोगों की मदद और सेवा करें। उनकी ज़रूरतों को पूरा करने का प्रयास करें।

पीपल और शमी वृक्ष के उपाय
हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें। जल में चीनी और काले तिल मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाना भी शुभ होता है। घर में शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, इससे शनि की कृपा प्राप्त होती है। यदि पौधा न लगा सकें, तो शमी के पेड़ की जड़ को काले कपड़े में बांधकर अपनी दाहिनी भुजा पर धारण करें।

PunjabKesari Shani Dosh Upay

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!