Shani Jayanti 2021: शनि पूजा के बाद जरूर करें इन चीज़ों का दान

Edited By Updated: 10 Jun, 2021 11:51 AM

shani jayanti 2021

सनातन धर्म में शनि देव को अधिक महत्व प्राप्त है। यही कारण है कि शनि जयंती का पर्व देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है। बताया जाता है  देशभर में स्थित शनि मंदिरों में इस दिन विधि-विधान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में शनि देव को अधिक महत्व प्राप्त है। यही कारण है कि शनि जयंती का पर्व देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है। बताया जाता है  देशभर में स्थित शनि मंदिरों में इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है तथा हवन, यज्ञ आदि संपन्न किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता व कर्म फल दाता कहा जाता है। जिनकी इस विशेष अवसर पर पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति को शुभ प्रभाव देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं पूजा-अर्चना के अलावा इस दिन शनि देव को केवल कुछ चीज़ों का दान करके भी प्रसन्न किया जा सकता है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती के दिन हर किसी को आगे बताई गई चीज़ों का दान जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीज़ें। साथ ही साथ जानते हैं शनि जयंती से जुड़ी एक पौराणिक कथा व इनकी पूजा विधि-

शनि जयंती से जुड़ी एक कथा
'स्कन्द पुराण' में वर्णित कथाओं के अनुसार सूर्य देव का विवाह राजा दक्ष की पुत्री संज्ञा से हुआ था। जिनसे सूर्य देव को तीन पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। सूर्य देव ने उनका नाम यम, यमुना और मनु रखा। शनि देव की मां संज्ञा सूर्य देव के तेज को अधिक समय तक नहीं सहन कर पाई। इसलिए उसने अपनी छाया को सूर्य देव के पास छोड़ दिया और वहां से चली गईं। कुछ समय बाद सूर्य देव से छाया को एक पुत्र की प्राप्ति हुई जिन्हें शनि देव के नाम से जाना गया।

पूजन विधि
शनि जयंती के अवसर पर पूरे विधि-विधान से शनि देव का पूजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव की पूजा करते समय इस बात का विशेष ध्यान देना होता है कि किसी प्रकार की कोई भूल न हो। क्योंकि माना जाता है कि यदि शनि देव क्रोधित हो जाए तो घर की सुख-शांति भंग हो जाती हैं।

शनि जयंती के दिन इन चीज़ों का दान- 
1. काले तिल
2. उड़द
3. मूंगफली का तेल
4. काली मिर्च
5. अचार
6. लौंग
7. काले नमक
8. काले वस्त्र

इसके अलावा ज्योतिश शास्त्री बताते हैं कि शनि जयंती के दिन पूजा-पाठ करके काला कपड़ा, दाल तथा लोहे की वस्तु दान करने से शनि देव सभी कष्टों से मुक्ति दिलवाते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!