Sharadiya Navratri 2026 :घटस्थापना के बाद भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, शारदीय नवरात्रि की पूजा की पवित्रता हो सकती है प्रभावित

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 12:20 PM

shardiya navratri 2026 ghatasthapana rules

मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी आराधना करने के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत खास मामना जाता है। नौ दिनों तक भक्त माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत  घटस्थापना से होती है।

Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Rules : मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी आराधना करने के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है। नौ दिनों तक भक्त माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत  घटस्थापना से होती है। साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार के दिन से हो रहे हैं। माना जाता है कि कलश स्थापना के साथ घर में देवी शक्ति का आह्वान किया जाता है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ से जुड़े नियमों और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। घटस्थापना के बाद कई लोग अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। तो आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 बातें हैं, जिनका नवरात्रि के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Rules

कलश को बिना वजह न हटाएं
घटस्थापना के बाद कल को नवरात्रि के दौरान बार-बार स्थान बदलना या बिना किसी विशेष कारण के उसे हटाना उचित नहीं माना जाता है। जिस स्थान पर विधि-विधान से कलश स्थापित  किया गया है, उसे साफ-सुथरा और व्यस्थित रखना चाहिए। कलश के आसपास गंदगी या अव्यवस्था न होने दें। पूजा स्थल पर रोजाना साफ-सफाई करें और श्राद्ध के साथ माता की आराधना करें। 

Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Rules

अखंड ज्योत को लेकर लापरवाही न करें
यदि आपने नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाई है तो उसकी नियमित देखभाल करना जरूरी माना जाता है। ज्योत को ऐसी जगह रखें जहां हवा का तेज झोंका न आए और उसके आसपास कोई ज्वलनशील वस्तु न हो। मान्यता के अनुसार अखंड ज्योत को देवी आराधना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे जलाने के बाद बीच में बुझने न देने के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।

पूजा स्थल की पवित्रता का रखें ध्यान
नवरात्रि के दौरान पूजा स्थान की स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मंदिर या घटस्थापना वाले स्थान के आसपास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए। साथ ही पूजा करते समय मन को शांत रखते हुए माता का ध्यान और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिनों में सात्विक वातावरण बनाए रखना और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।

Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!