Shukra Pradosh: आज बन रहा है धनतेरस और शुक्र प्रदोष का शुभ संयोग, घर में शुभ-लाभ के लिए करें ये काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Nov, 2023 11:57 AM

shukra pradosh

आज 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को कार्तिक महीने का पहला शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसके साथ-साथ आज पंच महोत्सव का आरंभ धनतेरस के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Pradosh Vrat 2023: आज 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को कार्तिक महीने का पहला शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसके साथ-साथ आज पंच महोत्सव का आरंभ धनतेरस के पर्व के साथ हो रहा है। धनतेरस और शुक्रवार का संयोग सुख, सौभाग्य, धन और समृद्धि प्रदान करेगा। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है 'धन' और 'तेरस' जिसका शाब्दिक अर्थ बनता है धन का तेरह गुना। लोक किंवदंती के अनुसार इस दिन जो भी सामान खरीदा जाता है, उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। आज का दिन शिव परिवार और धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम है।

PunjabKesari Shukra Pradosh

 Shukra Pradosh Vrat 2023 Muhurat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 10 नवंबर 2023 की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा और अगले दिन 11 नवंबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर समापन होगा।

आज का राशिफल 10 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 10 नवंबर - मेरी ये दोनों पागल आंखें हर पल मांगे तेरा नजारा

Tarot Card Rashifal (10th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Panch mahotsav: 1 Click में जानें धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा सांझ ढलने के बाद की जाती है इसलिए प्रदोषकाल पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2023 शुक्रवार की शाम 05 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

Do these remedies during the auspicious combination of Dhanteras and Shukra Pradosh धनतेरस और शुक्र प्रदोष के शुभ संयोग में करें ये उपाय
कर्ज से छुटकारा और फाइनेंशियल क्राइसिस से मुक्ति पाने के लिए शुक्र प्रदोष व्रत करने का बहुत महत्व है।

PunjabKesari Shukra Pradosh

शुक्र प्रदोष के दिन शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करते समय नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें, इससे हर संकट से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।

मंत्र: ऊँ ऋणमुक्तेश्वराय नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

भगवान शिव को मां पार्वती संग घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अपने घर की आठ दिशाओं में आठ दीपक जलाएं, इससे मां लक्ष्मी का स्थिर वास होगा।

घर में शुभ-लाभ का प्रवेश करवाने के लिए मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की तरफ आटे या मिट्टी का चौमुखी दीपक जलाएं। उसमें सरसों के दाने, काली मिर्च और लौंग डालें। 

PunjabKesari Shukra Pradosh

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!