Panch mahotsav: 1 Click में जानें धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के शुभ मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Nov, 2023 09:33 AM

panch mahotsav

वैसे तो पंचक से तात्पर्य उन 5 दिनों से लिया जाता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। यहां पर ध्यान देने की बात यह है कि यह पंचक महोत्सव है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Panch mahotsav 2023: वैसे तो पंचक से तात्पर्य उन 5 दिनों से लिया जाता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। यहां पर ध्यान देने की बात यह है कि यह पंचक महोत्सव है। जिसमें कि सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने के लिये उत्साहित किये जाने के कारण इसे पंच महोत्सव कहकर संबोधित किया गया है। कुछ ऐसे दिन जिस दौरान एक के बाद एक त्यौहार आ रहे हों और उत्सव पर उत्सव मनाये जा रहे हों तो उन्हें ही महाउत्सव की संज्ञा से संबोधित किया जाता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक लगातार पांच प्रमुख त्यौहारों का महोत्सव है। इन सभी त्यौहारों को मनाने के अलग-अलग शुभ मुहूर्त हैं, जो इस प्रकार से हैं-

PunjabKesari Panch mahotsav

Date of Dhanteras Worship धनतेरस पूजन की तिथि- 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार रहेगा, पूजन करने का समय सांयकाल 5 बजकर 46 मिनट से सांयकाल 7  बजकर 6 मिनट तक वृषभ लग्न तक का रहेगा। खरीदारी करने का शुभ समय दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 26 मिनट तक व सांयकाल 4 बजकर 8 मिनट से लेकर सांयकाल 5 बजकर 30 मिनट एवं रात्रि 8 बजकर 47 मिनट से लेकर रात्रि 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि अगले दिन 11 नवंबर 2023 को भी दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहने के कारण खरीदारी 11 नवंबर को प्रातः 8 बजकर 1 मिनट से लेकर 9 बजकर 22 मिनट तक एवं दोपहर के 12 बजकर 4 मिनट से लेकर 1 बजकर 26 मिनट तक की जा सकती है।

PunjabKesari Panch mahotsav

Shubh muhurat for Narak Chaturdashi and Roop Chaturdashi नरक चतुर्दशी व रूप चतुर्दशी का मुहूर्त इस प्रकार है- Yam Deep dan यम दीपदान: 11 नवंबर सांयकाल के समय
Abhyanga Snan अभ्यंग स्नान: 12 नवंबर प्रातः 4 बजकर 59 मिनट से सूर्योदय तक।

PunjabKesari Panch mahotsav

Shubh muhurat for Diwali Puja दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2023 दिन रविवार का रहेगा। पूजन का समय सांयकाल 5 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 8  मिनट पर स्थिर लगन में रहेगा ताकि लक्ष्मी प्राप्ति के लिये पूजन किया जाये व लक्ष्मी जी का स्थिर स्थायित्व प्राप्त हो इसीलिय स्थिर लग्न सर्वश्रेष्ठ है। इसक पश्चात निषीथकाल पूजन का समय रात्रि 7 बजकर 34 मिनट से लेकर रात्रि के 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा इस दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्यों के साथ साथ मंत्रों को भी सिद्ध करने का समय होता है।

PunjabKesari Panch mahotsav

Govardhan puja गोवर्धन पूजा: गोवर्धन पूजा का दिन रहेगा 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार व समय रहेगा प्रातः 6 बजकर 43 मिनट से लकर 8 बजकर 52 मिनट तक। कुल 2 घंटा 9 मिनट की अवधि रहेगी। इस दिन गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन मंदिरों में भगवान को भोग लगाकर भोजन प्रसाद का वितरण किया जाता है जिसे अन्नकूट के रूप में भी मनाया जाता है।

PunjabKesari Panch mahotsav

Bhai Dooj भाई दूज: यह त्यौहार कार्तिक माह में दीपावली के बाद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 15 नवंबर को 1 बजकर 49 मिनट तक है। उदया तिथिनुसार भाई दूज 14 नवंबर को मनाई जाएगी। वैसे तो भाई को तिलक करने का शुभ समय 14 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 15 नवंबर को दोपहर के 1 बजकर 49 मिनट तक है परन्तु इस समय के दौरान भी सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा। 14 नवंबर को दोपहर के 2 बजकर 46 मिनट से लेकर सांयकाल के 4 बजकर 7 मिनट तक। 15 नवंबर का सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा प्रातः 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 5 मिनट तक।

PunjabKesari Panch mahotsav

Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientist
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!