Smile please: चाहते हो प्रभु की कृपा तो इन आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल करें

Edited By Updated: 19 Oct, 2025 07:00 AM

smile please

Smile please:  पढ़ाई डट कर करो, खूब मेहनत करो मोबाइल देखने से ही परीक्षा में पास नहीं हो सकोगे। -जया किशोरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Smile please:  पढ़ाई डट कर करो, खूब मेहनत करो मोबाइल देखने से ही परीक्षा में पास नहीं हो सकोगे। -जया किशोरी

दोबारा गर्म करने से चाय का पहले जैसा स्वाद नहीं रहता। इसी तरह समझौता किए रिश्ते में दोबारा पहले जैसी मिठास नहीं रहती।- श्री कृष्ण वाणी

PunjabKesari Smile please

हिमाचल की बहादुर बेटी उड़नपरी बकशो देवी एक मिसाल हैं। उन्होंने इंदिरा स्टेडियम में 5000 मीटर दौड़ कर गोल्ड मेडल जीता। पेट में पत्थरी का दर्द भी सहन किया पर हिम्मत नहीं हारी।

100 रुपए का नोट और एक रुपए का सिक्का जमीन पर फैंकोगे तो सिक्के की आवाज आएगी, नोट की नहीं। इसी तरह कम वैल्यू वाला आदमी बहसबाजी ज्यादा करेगा। वैल्युएबल व्यक्ति बहसबाजी नहीं करेगा, वह कम बोलेगा। -डा. अब्दुल कलाम

अकेले रहना सीखो। कोई किसी का नहीं है। अकेले रहने में बड़ी शक्ति है। समय कैसा भी हो, मेहनत करते रहो, आगे बढ़ते रहो। प्रभु सिमरन करते रहो।  -सुकरात

PunjabKesari Smile please

संसार की सब समस्याओं का आधार व समाधान एक प्रभु हैं, जो संसार के रचनाकार हैं, वही सृष्टिकर्ता हैैं। सृष्टिकर्ता के संपर्क में आने वाला सृष्टि के हर पदार्थ को जब जितना चाहे उपयोग कर सकता है। परमात्मा से एकता महसूस करने पर मन में सत्याचरण की शक्ति जाग्रत होगी। सत्य शिव सुंदर आपकी आत्मा से जुड़ने लगेगा। आपको असीम धैर्य प्राप्त होगा। स्वस्थ जीवन प्राप्त करके आप सभी व्याधियों से स्वयं मुक्त होते चले जाएंगे। स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्ति का एक रहस्य यह भी है।

आप परमात्मा से नाता जोड़ लें, वह अनंत है- आत्मा तत्व भी अनंत है। उसी अनंत जीवन में सारी शक्तियां सुख, स्वास्थ्य, ऐश्वर्य मौजूद हैं। उसी अनंत जीवन के प्रवाह को आप मन, वचन और कर्म से अपने साथ स्थिर रखिए। परमात्मा के साथ एकीकरण से ही सुख, सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आप सब कुछ कर सकते हैं- अनुभव करके देखिए कि ईश्वर हर वक्त आपके भीतर है। आप उसी के अंश हैं, जो सब कुछ करने में समर्थ है। —अमरनाथ भल्ला, लुधियाना

PunjabKesari Smile please
          

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!