श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार को चुनौती देना निंदनीय : सुखबीर

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 02:54 PM

sri akal takht sahib

शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने सार्वजनिक मंचों पर श्री अकाल तख्त साहब के अधिकार को चुनौती देने के लिए

चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने सार्वजनिक मंचों पर श्री अकाल तख्त साहब के अधिकार को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। 
अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में हुई वर्किंग कमेटी की मीटिंग में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री सिख समुदाय में दरार पैदा कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि वर्किंग कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की तुरंत मांग की है। 

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद वीडियो को झूठा साहिब करने की कोशिशें की जा रही हैं। सुखबीर बादल ने शिरोमणि कमेटी के सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की। सदस्यों ने कहा कि विवादित वीडियो को आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस के माध्यम से बनाकर सिख संगत को गुमराह करने की कोशिश की गई है। 

इससे पहले वर्किंग कमेटी ने बूथ स्तर की कमेटियों के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की। सुखबीर ने कहा कि पूरे संगठन का ढांचा अगले पखवाड़े तक पूरा हो जाना चाहिए।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!