Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Feb, 2026 09:35 AM

एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह 3 फरवरी को रात 9 बजकर 54 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 5 फरवरी को रात 9 बजकर 36 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा 5 फरवरी को गुरु और सूर्य 150 डिग्री एक्सिस पर आ जाएंगे।
Stock Market Astrology : एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह 3 फरवरी को रात 9 बजकर 54 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 5 फरवरी को रात 9 बजकर 36 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा 5 फरवरी को गुरु और सूर्य 150 डिग्री एक्सिस पर आ जाएंगे। बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही दोनों ग्रहों का मिथुन राशि में गोचर कर रहे गुरु के साथ षटाष्टक योग टूट जाएगा और इसका प्रभाव हमें बाजार में निफ्टी की वापसी के रूप में देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 3 फरवरी की रात के बाद रिकवरी के संकेत मज़बूत हो सकते हैं।
2 फरवरी को चंद्रमा कर्क राशि में आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेगा और सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के साथ सम-सप्तक योग बनाएगा। लिहाजा बाजार की ओपनिंग फ़्लैट टू नैगेटिव रह सकती है लेकिन चंद्रमा के 11 बजकर 18 मिनट पर आश्लेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करने के बाद बाजार का मूड बदल सकता है और बाजार में पजिटिविटी देखने को मिल सकती है। इस दौरान हमें बैंकिंग, एन.बी.एफ.सी. और वित्तीय सैक्टर से जुडी अन्य कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
3 फरवरी को चंद्रमा सिंह राशि में मघा नक्षत्र में गोचर करेगा और राहु-केतु एक्सिस में रहेगा तथा 10 बजकर 24 मिनट चरण बदलेगा, लिहाजा बाजार खुलने पर थोड़ा इंतज़ार करने के बाद ही पोजीशन लें क्योंकि सुबह 10 बजकर 24 मिनट के बाद बाजार की स्थिति बदल सकती है। इस दिन हमें आई.टी, फार्मा, कम्यूनिकेशन सैक्टर के शेयरों में खरीद होती हुई नजर आ सकती है।
4 फरवरी को बाजार खुलने से पहले बुध कुंभ राशि में आकर राहु के साथ युति करेगा। इसका प्रभाव 4 फरवरी को बाजार खुलने पर देखने को मिलेगा और बाजार हरे निशान के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ सकता है। इस बीच चन्द्रमा सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी के तीसरे चरण में प्रवेश करेगा और करीब 12 बजकर 19 मिनट पर भद्रा शुरू हो जाएगी इससे बाजार की दिशा पलट सकती है और बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दिन हमें ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमैंट, एफ.एम.सी.जी, टैक्सटाइल सैक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है।
5 फरवरी को चंद्रमा कन्या राशि में उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेगा और गुरु के केंद्र में रहेगा। लिहाजा बाजार इस दिन पॉजिटिव रह सकता है और पब्लिक सैक्टर की कंपनियों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
6 फरवरी को बाजार खुलने से पहले 5 फरवरी मध्य रात्रि 1 बजकर 15 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में आ कर बुध और राहु के साथ त्रिग्रही योग बनाएगा। इसका प्रभाव हमें शुक्रवार को दिन पॉजिटिव ओपनिंग के रूप में देखने को मिल सकता है। इस दौरान सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर चन्द्रमा के नक्षत्र चरण बदलने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ