सूर्य देव के रथ में क्यों है सात घोड़ें ?

Edited By Updated: 20 Jan, 2019 03:59 PM

surya dev and his horses story

हमारे हिंदू धर्म में पंचदेव बताए गए हैं जिनकी हमें रोज पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव, विष्णु, गणेश, मां दुर्गा और सूर्यदेव। आज हम बात करेंगे सूर्यदेव की। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति रोज भगवान सूर्य की पूजा करता है तो उसकी कुडंली के सारे दोष खत्म हो...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे हिंदू धर्म में पंचदेव बताए गए हैं जिनकी हमें रोज पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव, विष्णु, गणेश, मां दुर्गा और सूर्यदेव। आज हम बात करेंगे सूर्यदेव की। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति रोज भगवान सूर्य की पूजा करता है तो उसकी कुडंली के सारे दोष खत्म हो जाते हैं। पूरे संसार को रोशनी देने वाले सूर्यदेव के रथ पर सात घोड़े दिखाई देते हैं। लेकिन क्या किसी को पता है कि उनके रथ में सात ही घोड़े क्यों हैं और इन सात घोड़ों के पीछे की वजह क्या है। तो चलिए जानते हैं आज इसके बारे में-
PunjabKesariकहा जाता है कि ये सात घोड़े एक रोशनी को दर्शाते हैं। एक ऐसी रोशनी जो स्वयं सूर्य देवता यानि कि सूरज से ही उत्पन्न होती है। इस बात से तो सब वाकिफ ही होंगे कि सूर्य के प्रकाश में सात विभिन्न रंग की रोशनी पाई जाती है जो इंद्रधनुष का निर्माण करती है। यह रोशनी एक धुर से निकलकर फैलती हुई पूरे आकाश में सात रंगों का भव्य इंद्रधनुष बनाती है। सूर्यदेव के सात घोड़ों को इंद्रधनुष के सात रंगों से जोड़ा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अगर इन घोड़ों को ध्यान से देखें तो हर घोड़े का रंग अलग है। उनका रंग एक-दूसरे से ज़रा भी मेल नहीं खाता।
PunjabKesari

शास्त्रों में इसका एक और कारण भी बताया गया है कि सूर्य भगवान के रथ को चलाने वाले सात घोड़े स्वयं सूरज की रोशनी का ही प्रतीक हैं। यदि आप किसी मंदिर या पौराणिक गाथा को दर्शाती किसी तस्वीर को देखेंगे तो आपको एक अंतर दिखाई देगा। कई बार सूर्य भगवान के रथ के साथ बनाई गई तस्वीर या मूर्ति में सात अलग-अलग घोड़े बनाए जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे पौराणिक चीज़ों के बारे में बताया जाता है लेकिन कई बार मूर्तियां इससे थोड़ी अलग भी बनाई जाती हैं। कई बार सूर्य भगवान की मूर्ति में रथ के साथ केवल एक घोड़े पर सात सिर बनाकर मूर्ति बनाई जाती है। इसका यह होता है कि केवल एक शरीर से ही सात अलग-अलग घोड़ों की उत्पत्ति होती है। 
वास्तु: ये छोटी सी चीज़ बना सकती है करोड़पति (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!