तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा : उदयनिधि स्टालिन

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 09:14 AM

tamil nadu polls 2026

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को भाषा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की आलोचना पर तीखा हमला बोला और कहा कि

तंजावुर (तमिलनाडु) (प.स.): तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को भाषा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की आलोचना पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह राज्य कभी तीन-भाषा फार्मूले को स्वीकार नहीं करेगा, बल्कि तमिल और अंग्रेजी की द्विभाषी नीति का ही पालन करेगा। उदयनिधि ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) लागू करने के लिए दबाव बना रही है, जिससे राज्य पर हिंदी थोपने का रास्ता साफ होगा। 

उन्होंने कहा कि एन.ई.पी. को स्वीकार करने का मतलब होगा कि केंद्र को तमिलनाडु पर हिंदी थोपने की अनुमति देना।  उदयनिधि ने तंजावुर जिले के थिरुवैयारु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) उम्मीदवार दुरई चंद्रशेखरन के लिए प्रचार करते हुए कहा, “तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!