Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jan, 2022 08:27 AM

मेष : दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जायेगी। बेहतर होगा आज
मेष : दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जायेगी। बेहतर होगा आज समानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी।
वृषभ: आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी। व्यापार में कोई लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
मिथुन: आज दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ सामान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जाएंगी। आज दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।
कर्क: कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज आपके मन में आएंगी। आज के दिन यात्रा करते हुए सामान या पैसों का ध्यान जरूर रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह: आज दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा सा सरप्राइज देने की योजना बनाएंगे। खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आयेंगे।
कन्या: बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा । रुका हुआ पैसा वापस आयेगा। दिल की कोई इच्छा पूरी होगी।
तुला: आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा । किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, उतनी ही अच्छी सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: आज कोई सरकारी कार्य कागजात पूरा न होने की वजह से काम रुक सकता है। बच्चे आज भाई-बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, मन पसंद खाना खाने बाहर जा सकते हैं।
धनु: आज दिन मिलाजुला रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी।
मकर: रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग दौड़ थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी । किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।
कुंभ: आज दिन नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है।
मीन: जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज सारी परेशानियों का हल निकलेगा । धन के रास्ते भी खुलेंगे और कर्ज मुक्ति भी होगी।
नीलम
8847472411