Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 Jun, 2026 04:30 AM

मेष राशि वालों आपका दिन परेशानी में बीतेगा। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। ऑनलाइन कार्य से जुड़े जातकों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि वालों आपका दिन परेशानी में बीतेगा। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। ऑनलाइन कार्य से जुड़े जातकों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।
वृष राशि वालों कारोबारियों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। जरूरी कार्य पूरे होंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा परिणाम दिखाएंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि वालों पारिवारिक बिजनेस में गति आएगी। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। रुके हुए सरकारी कामों को आज अंजाम मिलेगा। रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। पार्टनर की कहीं बात आपको बुरी लग सकती है। बच्चों के लिए दिन खुशी भरा रहेगा।
कर्क राशि वालों लेन-देन के कार्यों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। पेपर वर्क संबंधी कामों में सावधानी बरतें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को धन लाभ होगा। परिवार में जमीन जायदाद संबंधी मतभेद रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि वालों ऑफिस में अचानक धन लाभ हो सकता है। मार्केटिंग के लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पति-पत्नी में वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि वाले व्यापारियों के लिए लाभ वाला दिन रहेगा। युवाओं के लिए नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। बच्चे खेलने-कूदने में मस्त रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऋण लेने की स्थिति से अभी परहेज करें। परिवारजनों का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर सावधान रहें। आपकी लापरवाही आप पर हावी पड़ सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। सैलरी न मिलने से कार्य अधूरे रहेंगे। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकावट महसूस करेंगे।
धनु राशि वालों आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। उच्चाधिकारियों के सामने अपने विचार पेश करेंगे। सेहत के मामले में भी आपका दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि वालों किसी व्यक्ति की बातों में आकर अपनी योजनाओं को न बदले। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। सोच-समझकर अपने विचार दूसरों से साझा करें। जीवनसाथी की बातों से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि वालों परिवार के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेंगे। व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
मीन राशि वालों आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ साबित होगा। युवाओं के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। प्रेम संबंधों में खटास रहेगी। छात्रों को अध्यापक से डांट पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ