Tarot Card Rashifal (7th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Feb, 2024 06:48 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। घर-परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर अपने किसी दोस्त से बात कर सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए काम में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।  माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। थकान की वजह से बेचैनी बनी रहेगी।

कन्या- नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। संतान से संबंधित समस्या का समाधान होगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी की शादी पक्की हो सकती है। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन होगा। पैसों से संबंधित लेन-देन सावधानी से करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। अपने कामों में किसी अजनबी की मदद न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर अधिक गंभीर होने की जरूरत है। संतान के मन में चल रही इच्छाओं को जानने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा अपने काम को लेकर किसी पर भी निर्भर न रहें। इस राशि के युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करेंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। साथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। किसी डील को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मीन- व्यापार कर रहे लोगों को किसी विदेशी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। भाईयों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। पैर में दर्द रहेगा। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!