Tarot Card Rashifal (11th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Mar, 2025 06:41 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करें।  

वृष - कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरु कर सकते हैं।  कारोबार से संबंधित पेडिंग काम को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत है। शाम को परिवार के साथ मंदिर जाने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। संतान के लिए भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़े किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए माता के साथ बैंक जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी शादीशुदा को अपना दिल दे बैठेंगे। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी जीत हासिल हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।  

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।  

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी इजाफा होने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोगों को लिए अच्छे और बड़े घर  से रिश्ते आएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत बेहतर रहेगी।      

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!