Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Sep, 2025 06:46 AM

मेष
आज ऊर्जा और उत्साह आपका साथ देंगे। काम में नई शुरुआत के योग हैं। कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय है। परिवार में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष
आज ऊर्जा और उत्साह आपका साथ देंगे। काम में नई शुरुआत के योग हैं। कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ
आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा का योग हैं। धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज आपका आकर्षण और संवाद-कौशल बढ़ेगा। नौकरी या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा।
कर्क
समय आपके लिए संभलकर चलने का रहेगा। भावनात्मक रूप से संवेदनशील दिन है। परिवार में किसी का सहयोग मिलेगा। प्रेम में गहराई बढ़ेगी। सेहत संतुलित रहेगी।
सिंह
आत्मविश्वास से निर्णय लें। नौकरी या व्यवसाय में नया अवसर मिलेगा, साझेदारी में करने से पहले आपको अच्छी तरीके से विचार कर लेना चाहिए। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा शुभ है।
कन्या
आज मेहनत रंग लाएगी, करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम के बोझ से थोड़ी थकान महसूस होगी। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। प्रेम में छोटी खुशियां मिलेंगी।
तुला
संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नवविवाहितों को शुभ समाचार मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक
आज गुप्त चिंताएं खत्म होंगी। अचानक से कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कामकाज में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम जीवन में रोमांचक मोड़ आ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
धनु
आशावादी रवैया आपको सफलता दिलाएगा। विदेश से जुड़ा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मकर
आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार से सुख मिलेगा।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी। कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना होगा। नए लोगों से जुड़ने का दिन है। मित्रता से लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पढ़ाई-करियर में सफलता मिलेगी।
मीन
आज आपकी कल्पनाशक्ति काम आएगी। किसी नई योजना पर विचार करेंगे। रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। निजी जीवन तनावग्रस्त रहेगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।