Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Aug, 2026 01:04 AM

मेष- व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों
मेष- व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृष- आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। किसी भी काम में जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
कर्क- कर्क राशि के जातक घर के रख-रखाव को लेकर धन व्यय करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत खास है। नया निवेश करने से पहले एक बार दोबारा विचार करें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत में बिताएंगे।
सिंह- आज कोई भी काम विवेक से करें। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। आय में लाभ होगा। कारोबार संतोषजनक रहेगा। आंखों का खास ध्यान रखें।
कन्या- इस राशि के संपर्कों में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी सिंगल व्यक्ति का विवाह होने की संभावना है। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
तुला- तुला राशि के जातकों को आज कारोबार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए माता-पिता का साथ मिलेगा। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखें।
वृश्चिक- बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। युवा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु- आज किया गया हर प्रयास मनोनुकूल लाभ देगा। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य सुख मिलेगा।
मकर- आज का दिन छप्पर फाड़ लाभ देने वाला है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।
कुंभ- आज आप सभी को प्रसन्न व संतुष्ट रखने में कामयाहब होंगे। धन प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई संबंधित परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शक मिलेगा। नौकरी में कोई नया काम प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी आनंदोत्सव में भाग लेंगे। लापरवाही न करें।
मीन- आज लंबे से चल रही बाधाएं शांत होंगी, उन्नति की राहें मिलेंगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडेंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी।