Tarot Card Rashifal (14th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 10:18 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज न चाहते हुए भी दूसरों की खुशी के लिए कुछ कार्य करने पड़ सकते हैं। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना होगा।

मेष- आज न चाहते हुए भी दूसरों की खुशी के लिए कुछ कार्य करने पड़ सकते हैं। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना होगा। आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफेशनल परेशानियां दूर होंगी।

वृष- आज का दिन मजेदार रहने वाला है। आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।

मिथुन- आज कोई नया काम मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन होने के चांस हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति के लिए भरपूर मेहनत करनी होगी। थकान महसूस करेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक उन्नति के लिए योजनाएं बनाएंगे।

कर्क- आज अपने क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के काम सावधानी से करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिती रहेगी। कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। कानूनी कामों को हाथ में न लें।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज पिकनिक पर जा सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। व्यापार में काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी।

कन्या-  आज कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का अधिकारियों की मदद से अंत हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। संतान की गलत संगत की वजह से काफी चिंतित रहेंगे। खर्चा थोड़ा काम करें नहीं तो बजट डगमगा सकता है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।

वृश्चिक- आज अचानक से आपको धन नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग जल्दबाज़ी और लापरवाही में कोई भी काम न करें। आलस्य की वजह से छात्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाबी मिलेगी।

धनु- आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन पुराने निवेश अच्छा लाभ देंगे। बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। परिवार में मेंटल टेंशन बढ़ेगा।

मकर-  इस राशि के युवा अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। रुका धन आज वापस मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक मुद्दों पर किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है।

कुंभ- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

मीन- आज व्यावसायिक समस्याएं मानसिक परेशानी देंगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, उनका भरपूर प्यार और साथ मिलेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक रणनीति बनाएंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!