Tarot Card Rashifal (16th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। माता की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। 

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर की तरफ से धोखा मिल सकता है, थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के शादीशुदा लोग हनीमून के लिए  विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग पैसों से जुड़े किसी मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। सेहत अच्छी रहेगी। 

सिंह- सिंहल राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मन को शांत करने के लिए परिवार के साथ शाम को मंदिर जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। 

तुला- तुला राशि के जातकोंस के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन फैसलों को भी आसानी से ले पाएंगे। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। भाई के साथ जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा मामला हल होता हुआ नजर आएगा। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात रहने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे। पेट में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले ठीक रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्युन मिल सकती है। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकते हैं। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!