Tarot Card Rashifal (24th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 01:20 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। कॉलेज में आपकी अच्छी एक्टिविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे।

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। कॉलेज में आपकी अच्छी एक्टिविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। पैसों के मामले में बहुत ही समझदारी से फैसले करने होंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। ससुराल पक्ष को तोहफा मिलेगा।  

वृष- आज किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा, जिससे वो बहुत प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने साथी अधिकारियों की चुगली करने से बचें। मन में चल रही किसी परेशानी को साथी के साथ शेयर कर सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

मिथुन- आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी पर खासा धन खर्च करेंगे। सेहत में आ रहे सुधार की वजह से आपका विश्वास बढ़ने लगेगा।

कर्क-  आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। इस राशि के युवा कार्यक्षेत्र के किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। घर पर धार्मिक आयोजन करने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।       

सिंह-  इस राशि के छात्रों को आज बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। छोटे भाई के साथ खेलकूद में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कन्या- ऑफिस में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी पूजा-पाठ या कीर्तन का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंता में रहेंगे। लवमेट अपनी लव लाइफ को एंन्जॉय करेंगे। घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

तुला- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। ऑफिस में अधिक काम होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा आदि पर जा सकते हैं। इस राशि के युवा अगर इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा। मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं।

धनु-  आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मधुरता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके के हक में रहेगा। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी रुचि बनाए रखेंगे।

मकर-  किसी काम को करने के लिए आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। इस राशि के युवाओं को माता-पिता से स्नेह मिलेगा। घर में कोई खास मेहमान आएंगे, जिसकी खातिरदारी में आप व्यस्त रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

कुंभ- व्यापार से जुड़े लोग अपने काम पर ध्यान दें। अन्य बातों में उलझना आपके लिए तकलीफ बढ़ाएगा। संतान की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी पर भी भरोसा करने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

मीन-  आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आनंदमय रहने वाला है। घर में किसी अतिथि के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!