Edited By Jyoti,Updated: 29 Dec, 2019 09:30 AM

वर्ष 2019 समाप्ति की ओर है और नया वर्ष 2020 दस्तक दे रहा है। ऐसे में हर किसी के मन में यह जानने की उत्कंठा स्वाभाविक है कि नया साल कैसा होगा?
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वर्ष 2019 समाप्ति की ओर है और नया वर्ष 2020 दस्तक दे रहा है। ऐसे में हर किसी के मन में यह जानने की उत्कंठा स्वाभाविक है कि नया साल कैसा होगा? ज्योतिषियों में 15वीं शताब्दी के प्रख्यात ज्योतिषी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां काफी सटीक मानी जाती हैं। इस फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता ने आने वाले कई वर्षों के लिए भविष्यवाणियां कर दी थीं। 2020 के लिए भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने इसे ङ्क्षहसक वर्ष कहा था। आज भारत समेत पूरी दुनिया के जो हालात हैं, उससे उनकी भविष्यवाणी सच प्रतीत होती लग रही है। नास्त्रेदमस ने 2020 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उनमें मानवता के लिए विनाश के संकेत हैं। उनकी भविष्यवाणी में 2020 में दुनिया खत्म होने के संकेत भी छिपे हैं। इस साल कई देशों के आपस में टकराव बढ़ेंगे। इसके साथ ही 2020 में इस सदी का सबसे बड़ा आर्थिक संकट भी आएगा। 2020 में तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका सच साबित हो सकती है। 2020 में दुनिया के बड़े शहरों में गृहयुद्ध जैसे हालात हो जाएंगे और लोग खुलकर सड़कों पर उतरेंगे। हालांकि नए साल की शुरूआत से पहले ही भारत में नागरिकता कानून और एन.आर.सी. जैसे मुद्दों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वहीं मध्य-पूर्व के अधिकतर देशों समेत फ्रांस में भी हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

नास्त्रेदमस की सच हुईं भविष्यवाणियां
जापान में हीरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु हमलों को लेकर की गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित हुई थी। नास्त्रेदमस ने कहा था कि दो ऐसे धमाके होंगे जिसका असर काफी लम्बे समय तक रहेगा। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि दो पत्थर आपस में टकराएंगे, जिससे युद्ध की स्थिति पैदा होगी।
इससे आसमान आतंक का इलाका बनेगा। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को 2001 में हुए वल्र्ड ट्रेड सैंटर पर हमले से जोड़ा गया था। कुछ रिसर्चरों के मुताबिक नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था, मैं बैंच और बिस्तर के नज़दीक मृत पाया जाऊंगा। उन्होंने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले यह भी बता दिया था कि वह अगली रात जिंदा नहीं होंगे। नास्त्रेदमस अगली सुबह अपने बैडरूम में अपनी टेबल पर मृत पाए गए थे।
इस तरह उनकी अपनी ही मौत के बारे में की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई थी। इसके अलावा डायना की मौत, एडोल्फ हिटलर के उदय, परमाणु बम, द्वितीय विश्वयुद्ध और 9/11 के बारे में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां बिल्कुल सटीक साबित हुई हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के बारे में नास्त्रेदमस ने जो कुछ भी सांकेतिक रूप में कहा था, वह डोनाल्ड ट्रम्प के रूप में बिल्कुल सटीक साबित हुआ है।

एलिजाबेथ, पुतिन और ट्रम्प के लिए बुरा रहेगा 2020
गृह युद्ध और विश्व युद्ध के मुहाने पर दुनिया खड़ी है। आपको ऐसी चीजें, बातें और खबरें थोड़ी परेशान कर सकती हैं पर इनकी भविष्यवाणी फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता नास्त्रेदमस ने 500 साल पहले ही कर दी थी। नास्त्रेदमस ने 2020 को एक बहुत ही हिंसक साल बताया है। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार इस साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश भी हो सकती है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा नुक्सान हो सकता है। भविष्यवाणी के मुताबिक 2020 में ग्रेट ब्रिटेन की महारानी की मृत्यु पिछले 70 वर्षों में यहां की सबसे अधिक विनाशकारी घटनाओं में से एक होगी। महारानी की मौत पर कम से कम 12 दिनों के लिए ग्रेट ब्रिटेन शोक मनाएगा। इस दौरान वहां किसी भी तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे। भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए कुछ विशेषज्ञों ने यहां की अर्थव्यवस्था में कुछ अरब पाऊंड के नुक्सान का अनुमान लगाया है। महारानी के बाद प्रिंस चाल्र्स ग्रेट ब्रिटेन की गद्दी संभालेंगे और जल्द स्कॉटलैंड और वेल्स का दौरा करेंगे।
नास्त्रेदमस के मुताबिक इस साल जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा और प्रदूषण के खिलाफ युद्ध स्तर पर मुहिम शुरू करेंगे। दुनिया के कुछ हिस्सों में इस साल भयंकर तूफान और भूकम्प आएगा तो कहीं बाढ़ और आतंकवाद से तबाही का मंजर फैल जाएगा। नास्त्रेदमस की कविताओं की व्याख्या करने वाले एक वीडियो में बताया गया है कि आसमान में एक धूमकेतु दिखने की घटना के साथ हिंसा की घटनाएं भी होंगी।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक मध्यपूर्व देशों और दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में भी धाॢमक अतिवाद बढ़ेगा, जिससे अशांति और गृहयुद्ध होगा। कई लोगों को अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ेगा। नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणियों के बीच एक राहत भरा संकेत भी है। नास्त्रेदमस के मुताबिक 2020 में चिकित्सा क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी, जिससे लोगों की औसत आयु बढ़ जाएगी।
