आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 26 May, 2023 07:43 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव अंतर्मुखी होता है। ये लोग ऐसे ही बिना बात के कोई बात करना पसंद नहीं करते। इनका रहन-सहन बहुत सादा होता है। इनके इस बर्ताव के कारण इनके मित्रों की संख्या कम होती है। बहुत बार लोग इन्हें मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही ईमानदार और मेहनती होते हैं। अक्सर अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इन्हें अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन में प्रत्येक चीज बहुत देरी से प्राप्त होती है। परंतु ये लोग कभी भी परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानते और लगातार प्रयास करते रहते हैं। अक्सर लोग इनकी कामयाबी और सफलता को देखते हैं, परंतु उसके पीछे लगी मेहनत को कोई नहीं जानना चाहता। मूलांक 8 वाले जातक अक्सर कामों को बहुत धीरे-धीरे करते हैं। बहुत बार देखा गया है कि यह लोग वाहन भी सामान्यतः धीरे चलाते हैं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य फलों वाला रहेगा। इस साल आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। मई के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में सूझ-बूझ के साथ काम ले। किसी की बातों के बहकावे में आकर या जोश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। अगस्त के महीने में नए काम की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। सितंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने का विचार करेंगे। आपके रुके हुए कामों को अकस्मात गति मिलेगी। दिसंबर के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन करना चाहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय दांपत्य जीवन के सुख के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अप्रैल के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और परिस्थितियों के अनुसार सूझ-बूझ के साथ कोई फैसला लें।

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। शिव चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!