आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jul, 2023 08:05 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता के गुण विद्यमान होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में अच्छे प्रतिनिधित्व की शक्ति होती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को सत्ता और अधिकार से बहुत प्रेम होता है। ये लोग जीवन के हर स्तर पर स्वतः ही अधिकार और निर्णायक शक्ति प्राप्त कर लेते हैं। बहुत पर मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान की भावना का शिकार होते हुए देखा गया है। जिसके कारण बाद में पछताना पड़ता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग दूसरों के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों में स्थिति के अनुसार अच्छा निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक बेहतर दिशा निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों में दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्रोत बन कर उन से कार्य करवाने की अद्भुत कला होती है।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए निजी स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस वर्ष जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें। प्रेम संबंधों में बेकार के वहम को स्थान न दें। हालांकि अगस्त के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। व्यापार में भी सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय यात्राओं के लिए शुभ रहेगा परंतु शारीरिक थकान महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक स्तर पर उथल-पुथल लगी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय बल और बुद्धि दोनों के मध्य एक सामंजस्य बनाकर काम करने का है। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ हो सकता है। मार्च के महीने में सामाजिक कामों में भागीदार बनेंगे। किसी समाज सेवा इकाई के साथ जोड़कर भी काम कर सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आया है। मई के महीने में किसी को उधार दी हुई धन राशि वापस मिल सकती है। जून के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। गाय का घी मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!