आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Aug, 2023 07:38 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत  शुभकामनाएं। 15 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत  शुभकामनाएं। 15 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज-सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार-मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction
 
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। हालांकि इस साल आपका रुझान व्यावसायिक जीवन पर ज्यादा बना रहेगा। आप निजी और व्यावसायिक जीवन दोनों के मध्य संतुलन बनाने में सक्षम हैं। अगस्त के महीने में भावनात्मक तौर पर ज्यादा फैसले लेने की कोशिश करेंगे। निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। सितंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है परंतु किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण देरी भी उठानी पड़ सकती है। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। बेकार के वहम और प्रलोभनों से दूर रहें। रिश्तों में शक के चलते कोई दरार उत्पन्न न होने दें। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। 

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में स्वयं को संयम में रखने की कोशिश करें, अनैतिक काम की तरफ भटकाव महसूस होगा। परंतु नैतिकता का सहारा लेकर आगे बढ़ें। फरवरी और मार्च के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में बेकार के दिखावे पर पैसा खर्च करेंगे। अप्रैल के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपके भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। मई के महीने में मकान खरीदने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय मिला जुला रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी परंतु अपने उतावलेपन पर काबू रखें। जुलाई के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!