आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jan, 2024 07:15 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इनकी वाणी में अद्भुत वाकपटुता होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इनकी वाणी में अद्भुत वाकपटुता होती है। इन लोगों की संवाद करने की कला अच्छी होती है। ये लोग कुछ इस तरीके से शब्दों को प्रयोग कर दूसरों से बात करते हैं कि लोग इन्हें न नहीं कह पाते। इनके जीवन में स्थिरता का अभाव देखा जाता है। ये लोग किसी एक क्षेत्र में रुक कर कार्य भी नहीं कर पाते। बहुत बार मूलांक 5 वाले लोग अपने जीवन में क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के मध्य झूलते रहते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को अधिकतर एक से ज्यादा काम पर प्रयासरत देखा गया है। ये लोग कभी एक काम में तो कभी दूसरे काम में अपनी रुचि दिखाते हैं। अपनी इसी गुण को ये लोग यदि जीवन में अच्छे से इस्तेमाल कर जाएं तो बड़ी सफलता हासिल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक खुशमिजाज होते हैं। ज्यादा देर तक किसी बात को लेकर दुखी या परेशान नहीं रह सकते। हमेशा प्रसन्न रहना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक विलक्षण प्रतिभा के स्वामी होते हैं, परंतु मेहनत करने से बचते हैं। ये लोग आसानी से धन कमाना चाहते हैं और हमेशा धन कमाने के नए-नए रास्ते खोजते रहते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना बहुत पसंद होता है। ये लोग एक स्थान पर टिक कर नहीं रह पाते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। इस वर्ष कुछ अहम निर्णय लेने की परिस्थितियां सामने आएंगी। जनवरी के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। मई के महीने में किसी नए काम में निवेश करना चाहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। जून के महीने का समय आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में विद्यार्थियों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक दिशा की ओर लगाकर अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं। सितंबर और अक्टूबर के महीने में समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में किसी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल कर आपके ही विरुद्ध इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें, पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। दिसंबर के महीने में आपके स्वभाव में रूखापन बढ़ने की संभावना है, जिसका असर आपके रिश्तों पर देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी बहन को कोई आभूषण उपहार में दें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!