Edited By Sarita Thapa,Updated: 03 Jun, 2026 11:17 AM

काशी के कालभैरव मंदिर से काशीवासियों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। जहां कालभैरव बाबा के दर्शन करने के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ता था। वहीं, बाबा के भक्तों को अब लंबी कतारों से राहत मिलने जा रही है।
Baba Kaal Bhairav VIP Darshan : काशी के कालभैरव मंदिर से काशीवासियों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। जहां कालभैरव बाबा के दर्शन करने के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ता था। वहीं, बाबा के भक्तों को अब लंबी कतारों से राहत मिलने जा रही है। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर ही बाबा कालभैरव मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए खास व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाबा के दर्शन करते समय लोगों को किसी भी तरह की किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें।
इस नई व्यवस्था के अनुसार, सुबह पांच बजे से छह बजे के बीच काशीवासी केवल अपना आधाक कार्ड दिखाकर मंदिर में सीधा प्रवेश करके बाबा के दर्शन कर सकते हैं। यह कार्ड उनकी स्थानीय पहचान के प्रमाण के रूप में काम करेगा। मंदिर में शुरू होने वाली यह व्यवस्था सावन के महीने से शुरू की जा सकती है।
सावन के महीने में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और कांवरिए काशी पहुंचते हैं, जिससे मंदिरों में भारी भीड़ हो जाती है। इस भीड़ के कारण वाराणसी के स्थानीय नागरिकों को दर्शन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की इसी असुविधा को दूर करने और उन्हें सुगम दर्शन कराने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ