Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Aug, 2026 10:04 AM

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुरक्षा कर्मियों से मारपीट, दान पेटी और अन्य सामान में तोड़फोड़ के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने 3 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उज्जैन (एजैंसी): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुरक्षा कर्मियों से मारपीट, दान पेटी और अन्य सामान में तोड़फोड़ के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने 3 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन मराठा सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रावण माह में महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान 26 अगस्त को नंदी हॉल में दर्शन की जिद को लेकर इंदौर निवासी सचिन मराठा अपने करीब 30 से 40 कांवड़ियों के साथ सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गया। विवाद बढ़ने पर मंदिर परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की गई। घटना में 6 मंदिर सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ