उपांग ललिता व्रत कब है? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 07:01 PM

upang lalita vrat 2026

हिंदू धर्म में उपांग ललिता पंचमी का बहुत खास महत्व है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसी दौरान पंचमी तिथि पर उपांग ललिता व्रत रखा जाता है, जिसे ललिता पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

Upang Lalita Vrat 2026 : हिंदू धर्म में उपांग ललिता पंचमी का बहुत खास महत्व है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसी दौरान पंचमी तिथि पर उपांग ललिता व्रत रखा जाता है, जिसे ललिता पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन मां ललिता त्रिपुर सुंदरी को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी की पूजा करने से भक्तों को शक्ति, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं इस साल उपांग ललिता व्रत के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

ललिता पंचमी 2026 शुभ मुहूर्त 

पंचमी तिथि की शुरुआत 15 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से होगी और इसका समापन 16 अक्टूबर को दोपहर  3 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से देवी ललिता की पूजा करते हैं। साल 2026 में ललिता पंचमी का व्रत गुरुवार, 15 अक्टूबर को रखा जाएगा।

उपांग ललिता व्रत का धार्मिक महत्व

मान्यता है कि उपांग ललिता व्रत करने से भक्तों को मां की कृपा प्राप्त होती है। यह दिन शक्ति की उपासना, आत्मिक शांति और सकारात्मक संकल्पों के लिए विशेष माना जाता है। भक्त मां से परिवार की सुख-समृद्धि, जीवन में खुशहाली और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मांगते हैं। ललिता पंचमी का पर्व गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर देवी की पूजा, मंत्र जाप और धार्मिक पाठ करने की परंपरा भी प्रचलित है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!