वंदे मातरम्’के छंद कम करने का कांग्रेस का फैसला शहीदों का अपमान : ढिल्लों

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 08:25 AM

vande mataram controversy

भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल 2 छंद गाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े प्रतीकों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए सीमित करना कांग्रेस की पुरानी वोट बैंक की...

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल 2 छंद गाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े प्रतीकों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए सीमित करना कांग्रेस की पुरानी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है।

ढिल्लों ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्तों की अनगिनत कुर्बानियों का प्रतीक है। इस गीत को सीमित करना उन शहीदों का अपमान है, जिन्होंने इस नारे से प्रेरणा लेकर देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब इस गीत के ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करने की आवश्यकता है, कांग्रेस का यह फैसला देश की एकता और अखंडता के विरुद्ध है। भाजपा कांग्रेस की इस सोच का जनता के बीच डटकर विरोध करेगी और लोगों को कांग्रेस की इस तुष्टीकरण की राजनीति के बारे में जागरूक करेगी। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!