Vastu Tips: रसोई में की गई ये गलती, बना देती है आपको कंगाली का शिकार

Edited By Updated: 24 Jul, 2024 02:46 PM

घर का वास्तु अगर सही हो तो जीवन की आधी से ज्यादा समस्याएं अपने आप खत्म होने लग जाती हैं। वास्तु को बैलेंस करने के लिए बहुत से रूल्स बनाए जाते हैं लेकिन अगर इन तीन चीजों को ध्यान में रखा जाए तो ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: घर का वास्तु अगर सही हो तो जीवन की आधी से ज्यादा समस्याएं अपने आप खत्म होने लग जाती हैं। वास्तु को बैलेंस करने के लिए बहुत से रूल्स बनाए जाते हैं लेकिन अगर इन तीन चीजों को ध्यान में रखा जाए तो ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।  पहला घर का मेन गेट, दूसरा घर का वाशरूम और और तीसरा घर की रसोई। अगर आपकी रसोई का वास्तु ठीक है तो घर की छोटी-मोटी दिक्कतें अपने आप खत्म हो जाती हैं।

घर की एक रसोई अपने घर के बहुत सारे पहलुओं को कंट्रोल करती है। जीवन में अगर पैसे का फ्लो नहीं बन पा रहा तो इसकी वजह भी रसोई ही होती है। अगर आपकी आमदनी खर्चों को पूरा नहीं कर पा रही तो इसका मतलब आपके रसोई का वास्तु खराब है। मंगल, शुक्र, बृहस्पति और राहु रसोई को कंट्रोल करती है।

PunjabKesari Vastu Tips

जितना आपका बर्नर खराब होगा उतना ही आपके बर्थ चार्ट का मंगल खराब होगा। मंगल कमजोर होगा तो किसी का भी मंगल नहीं होगा। अगर आपकी रसोई की दिशा वास्तु के अनुसार है और ये चीज खराब है तो भी आपको वास्तु का ज्यादा शुभ फल नहीं मिलेगा। अगर आप बर्नर को सही रखते हैं तो आपके धन का फ्लो बढ़िया बनने लग जाता है। इस वजह से आपका रुका हुआ धन भी मिल जाता है। इसको सही रखने से कुंडली में मंगल भी सही हो जाता है।

रसोई घर में शुक्र आपके बारहवें भाव को दर्शाता है। ये घर खर्चो का भी है। इस घर के शुक्र उच्च के हो जाते हैं। रसोई घर में यदि आपका कोई बिजली का सामान खराब पड़ा है तो उसे तुरंत सही करवा लें, ऐसा करने से राहु खराब होता है और अगर राहु खराब होगा तो शुक्र शुभ फल नहीं कर पाएंगे।

राहु जितना खराब होंगे बृहस्पति उतने ही कमजोर होंगे। रसोई के अंदर ज्यादा धुंआ न इकट्ठा होने दें। हवादार रसोई को रखें। जितना भी धन आपके जीवन में आता है वो बृहस्पति से देखा जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Important rules जरूरी नियम

ब्लैक मार्बल की शेल्फ शनि का सिम्बल होता है। रसोई की आग मंगल हैं। यदि आप शनि और मंगल को साथ रखेंगे तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रसोई के कूड़ेदान को रात में हमेशा खाली कर के सोएं।

PunjabKesari Vastu Tips

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!