Shoes at Entrance Vastu: आपके घर के मुख्य द्वार पर बिखरे रहते हैं जूते-चप्पल, जानिए क्या कहता है वास्तु और व्यावहारिक नियम

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 12:13 PM

shoes at entrance vastu

Shoes at Entrance Vastu: घर के मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पल रखना वास्तुदोष है या केवल अव्यवस्था? जानिए मंदिर के तर्क, व्यावहारिक समस्याओं और जूते रखने की सही जगह के बारे में विस्तृत जानकारी।

Shoes at Entrance Vastu: अक्सर यह माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने जूते-चप्पल उतारने या रखने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। लेकिन इस विषय को समझने के लिए वास्तु और व्यावहारिक पक्ष को अलग-अलग देखना आवश्यक है।

PunjabKesari Shoes at Entrance Vastu
मुख्य द्वार के ठीक सामने जूते-चप्पल उतारने मात्र से कोई वास्तुदोष उत्पन्न नहीं होता। इसका अधिक संबंध घर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और आने-जाने की सुविधा से है।

मुख्य द्वार घर का प्रवेश बिंदु होता है। इसलिए उसके सामने का स्थान खुला, साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहना बेहतर होता है। यदि दरवाजे के ठीक सामने जूते-चप्पल बिखरे हुए पड़े हों, तो आने-जाने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। मुख्य द्वार से आते-जाते समय किसी को ठोकर लगने की संभावना रहती है। जूतों से आने वाली गंदगी और दुर्गंध भी घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, घर में आने वाले मेहमानों को भी अव्यवस्थित तरीके से रखे हुए जूते-चप्पल अच्छे नहीं लगते।

PunjabKesari Shoes at Entrance Vastu

यूं तो जब हम मंदिर जाते हैं तो सामान्यतः जूते-चप्पल मंदिर की सीढ़ियों के सामने ही या प्रवेश क्षेत्र के बाहर ही उतारते हैं और उसके बाद ही मंदिर में प्रवेश करते हैं। इसलिए केवल इस आधार पर कि जूते-चप्पल प्रवेश द्वार के सामने उतारे गए हैं, उसे वास्तुदोष मानना उचित नहीं है।

PunjabKesari Shoes at Entrance Vastu

इसके अलावा, यदि जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था मुख्य द्वार से बहुत दूर कर दी जाए, तो बारिश के मौसम में व्यावहारिक परेशानी भी हो सकती है। इसलिए केवल वास्तुदोष की आशंका के कारण जूते-चप्पल रखने की जगह को प्रवेश द्वार से बहुत दूर करना आवश्यक नहीं है।

PunjabKesari Shoes at Entrance Vastu

व्यावहारिक दृष्टिकोण से जूते-चप्पल बिल्कुल मुख्य दरवाजे के बीच में, दहलीज पर या दरवाजा खुलने-बंद होने की जगह पर नहीं रखने चाहिए। इन्हें मुख्य द्वार के दायें या बायें तरफ व्यवस्थित रूप से रखा जा सकता है।  

PunjabKesari Shoes at Entrance Vastu
वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

PunjabKesari Shoes at Entrance Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!