Vijayadashami 2026 : दशहरा आने से पहले घर में जरूर लगाएं ये पौधे, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती है सुख-समृद्धि

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 02:32 PM

vijayadashami 2026 vastu plants

सनातन धर्म में दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की विजय  और मां दुर्गा की श्कित का उत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि विजयादशमी के अवसर पर कुछ शुभ पौधों की पूजा करना और उन्हें घर में लगाना बहुत...

Vijayadashami 2026 Vastu Plants : सनातन धर्म में दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की विजय और मां दुर्गा की शक्ति का उत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि विजयादशमी के अवसर पर कुछ शुभ पौधों की पूजा करना और उन्हें घर में लगाना बहुत मंगलकारी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से पौधे लगाना शुभ माना जाता है। 

Vijayadashami 2026 Vastu Plants

शमी का पौधा
दशहरे के अवसर पर शमी के पौधे का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम और पांडवों से भी शमी वृक्ष का संबंध बताया जाता है। विजयादशमी पर शमी के पत्तों की पूजा करने की परंपरा कई स्थानों पर प्रचलित है। वास्तु की मान्यताओं में शमी के पौधे को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसे घर में लगाते समय ऐसी जगह चुनें जहां पर्याप्त धूप और हवा मिल सके।

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। घरों में तुलसी की पूजा करने और नियमित रूप से दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में सकारात्मकता और सुख-शांति बनाए रखने में सहायक होता है। दशहरे से पहले घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आती हो। पौधे की नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।

Vijayadashami 2026 Vastu Plants

अपराजिता का पौधा
अपराजिता का पौधा अपने सुंदर नीले या सफेद फूलों के लिए जाना जाता है। धार्मिक परंपराओं में इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। विजयादशमी के अवसर पर अपराजिता की पूजा करने की परंपरा भी कुछ क्षेत्रों में प्रचलित है। मान्यता है कि अपराजिता का संबंध विजय और शुभता से है। दशहरे के आसपास इसे घर में लगाना चाहें, तो गमले या बगीचे में लगा सकते हैं। इस पौधे को अच्छी रोशनी और उचित देखभाल की जरूरत होती है।

केले का पौधा
केले के पौधे को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में इसके पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। केले के पौधे का संबंध भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा से भी जोड़ा जाता है। वास्तु संबंधी मान्यताओं में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके घर में पर्याप्त जगह और अनुकूल मौसम है, तो इसे बगीचे में लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि केले के पौधे को पर्याप्त धूप, पानी और जगह चाहिए।

Vijayadashami 2026 Vastu Plants

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!