Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 01:40 PM

Wall Niches Vastu: पारंपरिक घरों में बनने वाले आले वास्तु और मजबूती के लिहाज से कितने सही हैं? जानें सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए दीवारों को काटने के बजाय कौन-सा विकल्प अपनाएं।
Wall Niches Vastu: पारंपरिक घरों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, घर के अंदर दीवारों के भीतर छोटे-बड़े आकार के स्थान या आले बनाने का प्रचलन काफी आम रहा है। इनका उपयोग आमतौर पर पूजा स्थल बनाने, दीपक रखने या छोटे-मोटे सामान को व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

वास्तु के दृष्टिकोण से दीवारों में इस प्रकार के गड्ढे या आले बनाना उचित नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार दीवारें पूरी तरह समतल और ठोस होनी चाहिए। इसी के साथ कई बार इन आलों को बनाने से दीवार की मजबूती पर भी असर पड़ सकता है।

सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर वास्तु संतुलन के लिए दीवारों को प्लेन रखना ही सबसे अच्छा विकल्प है। यदि सामान रखने या पूजा के लिए जगह की आवश्यकता हो, तो दीवारों को काटने के बजाय अलग से लकड़ी या अन्य सामग्री के वॉल-शेल्फ का उपयोग किया जाना चाहिए।

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com