Vastu Tips for Doormat: घर में रखें इस रंग का Doormat, मां लक्ष्मी स्वयं पधारेंगी आपके द्वार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Sep, 2023 07:50 AM

vastu tips for doormat

घर में खुशियों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार का साफ-सुथरा होना जरुरी है। अक्सर जो चीज  नजरअंदाज कर देते हैं और वो है मुख्य द्वार पर रखा पायदान। वास्तु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Doormat: घर में खुशियों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार का साफ-सुथरा होना जरुरी है। अक्सर जो चीज नजरअंदाज कर देते हैं और वो है मुख्य द्वार पर रखा पायदान। वास्तु के मुताबिक सजावट की अन्य वस्तुओं की तरह ये भी उतना ही मायने रखता है। घर की स्वच्छता और साफ़-सफाई के लिए अलग-अलग डिजाइन के डोरमेट रख कर मेन गेट की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। कमरों और यहां तक कि बाथरूम के बाहर भी इसे रखा जाता है। बता दें कि इसको रखने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का बेहद ख्याल रखना चाहिए। उनका पालन करने से जीवन के बंद दरवाजे भी अपने आप खुलने लग जाते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि किस रंग का और किस दिशा में इसे रखना शुभ होता है-

PunjabKesari Vastu Tips for Doormat

Keep doormat of this color according to direction दिशा के अनुसार रखें इस रंग का डोरमेट

North direction उत्तर दिशा: वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में हल्के नीले रंग का डोरमेट रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस जगह पर भगवान कुबेर का वास होता है और इसी जगह से ही धन का आगमन होता है। इस रंग का पायदान रखने से घर में पैसों की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu Tips for Doormat

North-East Direction उत्तर-पूर्व दिशा: घर की आर्थिक स्थिति को पहले से भी ज्यादा बेहतर करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में हल्के पीले रंग का डोरमेट रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों के साथ-साथ घर में खुशियां भी बनी रहती हैं।

East direction पूर्व दिशा: इस दिशा को प्रकाश की दिशा कहते हैं क्योंकि इधर से ही सूरज उगता है। वास्तु के मुताबिक इस जगह पर नीला, हरा और काला रंग छोड़ कर किसी भी हल्के रंग का डोरमेट रखा जा सकता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम-प्यार बना रहता है।

PunjabKesari Vastu Tips for Doormat

South-east direction दक्षिण-पूर्व दिशा: वास्तु के मुताबिक इस दिशा में लाल रंग का पायदान रखना शुभ होता है। घर की उन्नति के लिए ऐसा करना फायदेमंद साबित होता है।

South-west direction दक्षिण-पश्चिम दिशा: पीले और क्रीम कलर के डोरमेट रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!