विदुर नीति: खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी ऐसे लोग बनते हैं मुसीबत

Edited By Updated: 08 Dec, 2020 01:25 PM

vidur niti in hindi

न केवल चाणक्य, बल्कि महाभारत के प्रमुख पात्रों में एक महात्मा विदुर को भी नीति वान कहा गया है। इनकी ज्ञानता का प्रमाण महाभारत में उस समय मिलता है जब इन्होंने महाभारत के युद्ध के दौरान धृतराष्ट्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
न केवल चाणक्य, बल्कि महाभारत के प्रमुख पात्रों में एक महात्मा विदुर को भी नीति वान कहा गया है। इनकी ज्ञानता का प्रमाण महाभारत में उस समय मिलता है जब इन्होंने महाभारत के युद्ध के दौरान धृतराष्ट्र को ऐसी बातों बताई जो न केवल उस समय में उपयोगी मानी गईं बल्कि आज के समय में भी उन नीतियों को काफी महत्व दिया जाता है। तो आज हम आपको इनके द्वारा कुछ ऐसी ही खास बताने वाले हैं जिन्हें जानना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूरी है।
PunjabKesari, Vidur Niti, Vidur Shaloka, Vidur Niti in hindi, Mahatma Vidur, Vidur Niti Shastra, Vidur Gyan in hindi, Dharm, Punjab kesari, Viti Niti Shastra in hindi
 जी हां, इन बातों को जानना इसलिए भी जरूरी माना जाता है क्योंकि ये बातें निर्भर करती हैं धन पर। महात्मा विदुर के अनुसार जिस व्यक्ति के भीतर आगे बताई जाने वाली आदतों में से एक भी आदत होती है। वो व्यक्ति न तो अपने जीवन में कभी सफल हो पाता है न ही उसके जीवन में अपार धन होता है।

तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वो आदतें- 
लेकिन इससे पहले बता दें महात्मा विदुर महाभारत के अहम पात्र थे, जिन्होंने अपने ज्ञान के बल पर एक ग्रंथ की रचना कर डाली थी। जिसे विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। इस ग्रंथ में समाज और लोगों के कल्याण से जुड़ी बहुत से बातों वर्णित है। इनकी नीतियों के उत्तम होने का प्रमाण इस प्रचलित मान्यता से भी मिलता है जिसके अनुसार पांडवों नें श्रीकृष्ण का साथ पाकर तथा इनकी समझदारी के बल पर ही कौरवों पर जीत हासिल की थी।  इनके इसी ग्रंथ में दी गई कुछ नीतियों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं- 
PunjabKesari, Vidur Niti, Vidur Shaloka, Vidur Niti in hindi, Mahatma Vidur, Vidur Niti Shastra, Vidur Gyan in hindi, Dharm, Punjab kesari, Viti Niti Shastra in hindi
विदुर कहते हैं कि किसी भी आलसी व्यक्ति पर कभी देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। बल्कि ऐसे लोग अपने जीवन में केवल रोते हैं। क्योंकि इनकी इस आदत के कारण इनका भाग्य इनका साथ कभी नहीं देता। ऐसे लोग अपनी बर्बादी की वजह खुद बनते हैं। जो व्यक्ति अपने जीवन में कुछ हासिल करने की इच्छा रखता हो उसे अपने जीवन में इस आदत को दूर करना चाहिए क्योंकि आलस्य व्यक्ति के जीवन में गरीबी को जन्म देता , जिस कारण ऐसे लोगों को जीवन में हमेशा धन का अभाव देखना पड़ता है। 

जो व्यक्ति मेहनत से जी चुराने लगता है उसके जीवन में कभी न तो धन आता न ही सफलता। सफलता केवल उन लोगों के कदम चूमती है जो कभी परिश्रम करने से घबराता नहीं है। इसलिए अगर आप अपने जीवन में किसी लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो सबसे परिश्रम करना आरंभ करें, वरना न तो आप पर भगवान की कृपा होगी न ही धन की देवी लक्ष्मी जी की। 
PunjabKesari, Vidur Niti, Vidur Shaloka, Vidur Niti in hindi, Mahatma Vidur, Vidur Niti Shastra, Vidur Gyan in hindi, Dharm, Punjab kesari, Viti Niti Shastra in hindi

आखिर में आते हैं वो लोग जो भगवान पर भरोसा नहीं करते। जी हां, आज कल के समय की बात करें तो बहुत से ऐसे लोग हैं ईश्वर पर भरोसा नहीं करते। कहा जाता है ऐसे लोग कभी जीवन में सफल नहीं हो पाते। बल्कि ऐसे लोग दूसरों के भी मन को बदलने में लगे रहते हैं, जिससे ये अपने साथ-साथ उनका जीवन भी बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले तो ऐसे लोगों से दूर रहे। इसके अलावा जितना संभव हो सके, भगवान के लिए भी समय ज़रूर निकालें।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!