Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Jul, 2026 08:51 AM

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों सुबह करीब 4 बजे यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे।
वृंदावन (मथुरा) (मानव): भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों सुबह करीब 4 बजे यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ होने के बावजूद विराट और अनुष्का नंगे पैर पैदल चलकर आश्रम तक पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाए विराट और अनुष्का ने आश्रम में करीब एक घंटे तक समय बिताया।
आश्रम पहुंचने पर संत के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद बाहर निकलते समय विराट कोहली के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद दिखाई दिया। इसके बाद दोनों ने करीब 150 मीटर दूर स्थित संत प्रेमानंद महाराज के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी पहुंचकर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गुरु पूजन के लिए वृंदावन आए थे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ