Washington news: अमरीका में धर्म पूछकर भारतीय नागरिक पर चाकू से हमला

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 12:27 PM

washington news

अमरीका के यूटा राज्य में सॉल्ट लेक सिटी के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक भारतीय नागरिक पर कथित तौर पर उसके धर्म के कारण 15 बार चाकू से हमला किया गया।

वाशिंगटन (एजैंसी): अमरीका के यूटा राज्य में सॉल्ट लेक सिटी के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक भारतीय नागरिक पर कथित तौर पर उसके धर्म के कारण 15 बार चाकू से हमला किया गया।

खबर के अनुसार, यूटा के वैस्ट वैली सिटी स्थित वैली सिटी मॉल में काम करने वाले सैयद सोहैलुद्दीन पर सोमवार दोपहर पीटर माइकल लार्सन नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला किया। खबर के मुताबिक, हमले से पहले आरोपी ने सोहैलुद्दीन से उसका धर्म पूछा था। पुलिस ने आरोपी लार्सन को हत्या के प्रयास और प्रतिबंधित खतरनाक हथियार रखने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के रिकॉर्ड के हवाले से खबर में कहा गया है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सोहैलुद्दीन को उसके धर्म के कारण निशाना बनाया। सोहैलुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। वहीं, आरोपी लार्सन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि हमला रोकने के लिए बीच-बचाव करने वाले लोगों ने उसकी पिटाई की थी, जिससे वह घायल हो गया। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने यूटा में भारतीय नागरिक पर हुए इस हमले पर गहरा दुख जताया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!