Weekly numerology (26.10.2026 से 01.11.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 09:57 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। हालांकि, निजी जीवन से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं लेकिन आलस्य से बचे रहें। सप्ताह के मध्य में कार्यों की गति बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें और किसी भी काम में अनावश्यक जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रविवार के दिन अपने आत्मविश्वास का सही इस्तेमाल करें और दूसरों की सलाह को भी महत्व दें।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी परिस्थितियां आपके मन को थोड़ा व्यस्त रख सकती हैं। किसी भी निर्णय को भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी सहयोगी की मदद से रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। हालांकि, मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोग किसी नए काम या प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। रिसर्च, अध्यापन और सलाह देने से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंत में सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रविवार को नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।
उपाय: गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। तकनीक, रिसर्च या किसी अलग तरीके से काम करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना आवश्यक रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। सप्ताह के अंत में निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जल्दबाजी में दिए गए किसी जवाब के कारण अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। अपनी बातचीत और समझदारी के माध्यम से नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। किसी नए काम को शुरू करने या कारोबार में विस्तार करने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, एक साथ कई काम करने के कारण कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं, इसलिए प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च और वाद-विवाद से बचें।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य से अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में घर, जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों पर विचार कर सकते हैं। निजी रख-रखाव और सुख-सुविधाओं पर भी आपका ध्यान अधिक केंद्रित रहेगा। हालांकि, किसी भी बड़ी खरीदारी या निवेश से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन आध्यात्मिक और निजी विषयों की ओर अधिक केंद्रित रहेगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने की योजना बना सकते हैं। रिसर्च, अध्ययन और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय उपयोगी रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। भावनाओं या किसी के दबाव में आकर कोई कदम न उठाएं। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने काम को आलस्य के कारण टालने से बचें।
उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। पुराने अनुभवों के आधार पर लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए अपने बजट को ध्यान में रखकर चलें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावनाएं रहेंगी, लेकिन परिणाम प्राप्त करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी और परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी भी विवाद में जल्दबाजी से प्रतिक्रिया देने से बचें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें तथा शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास तेज करेंगे। हालांकि, अपने क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यों को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें और किसी प्रलोभन में आकर शॉर्टकट अपनाने से बचें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें, क्योंकि छोटी-सी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिवार और संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!