Yogi Adityanath Kashi Visit : धर्मनगरी काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ! बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, काल भैरव की उतारी आरती

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 09:44 AM

yogi adityanath kashi visit

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान आज भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

Yogi Adityanath Kashi Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान आज भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शनिवार यानी आज 4 अप्रैल 2026 की सुबह उन्होंने काशी के अधिपति भगवान विश्वनाथ और 'कोतवाल' बाबा काल भैरव के चरणों में हाजिरी लगाई।

भक्ति और श्रद्धा का संगम
मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत बाबा काल भैरव के मंदिर से हुई। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ काल भैरव की चौखट पर शीश झुकाया और लोक-कल्याण की कामना की। उन्होंने न केवल बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की, बल्कि आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को देख मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें दुलार किया।

विश्वनाथ धाम में अभिषेक
काल भैरव के दर्शन के बाद सीएम योगी सीधे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया। गर्भगृह में कुछ समय ध्यान लगाकर उन्होंने विधि-विधान से आरती संपन्न की। इस दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा।

दौरे का मुख्य उद्देश्य
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री अपने प्रशासनिक कार्यों की ओर बढ़े। उनके इस दौरे का मुख्य एजेंडा 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत करना है। साथ ही, वे वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और 'विक्रमोत्सव 2026' से जुड़े आयोजनों की समीक्षा भी करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!