BSEB 10th result 2020: लॉकडाउन के बाद जल्द शुरू होगा बिहार बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

Edited By Updated: 07 Apr, 2020 12:11 PM

10th result evaluation of bihar board copies start after the end lockdown

बिहार बोर्ड की ओर से हर साल आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अभी रिजल्ट 2020 के नतीजे आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन...

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड की ओर से हर साल आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अभी रिजल्ट 2020 के नतीजे आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ शर्तों के साथ 14 अप्रैल को लॉकडाउन में कुछ राहत मिल सकती है।

ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने पर अगर बिहार बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ तो भी बिहार बोर्ड के नतीजे जारी होने में कम से कम 10 से 15 दिन का समय लगेगा। इसलिए अगर लॉकडाउन के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होता है तो भी नतीजें अप्रैल के आखिर में या फिर मई के शुरू में जारी होने की उम्मीद है। 

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 25 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है। इसके बाद बिहार बोर्ड की कॉपियों और टॉपर्स का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। उसके बाद परीक्षा के परिणाम निकाले जाएंगे। देश भर में कोरोना के कहर के कारण रिजल्ट आने में देरी हो रही है। 

ऐसे कर पाएंगे चेक 
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट Www.biharboard.ac.in 2020 पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!